फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गैंगस्टर विकास ने किया था एलान ...पुलिसवालों को मारना है, जो गोली नहीं चलाएगा, उसे हम मार देंगे

Wed, 15 Jul 2020 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 15 Jul 2020 06:17 AM IST
विज्ञापन
vikas dubey announced ... Policemen have to be killed, who will not shoot, we will kill him
kanpur encounter - फोटो : amar ujala

उस रात (दो जुलाई) दहशतगर्द विकास दुबे ने एलान किया था कि पुलिस वाले आ रहे हैं। असलहा इकट्ठा करो। भागना नहीं है। जो गोली नहीं चलाएगा, उसे हम मार देंगे। यह खुलासा पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार किए गए 50 हजार के इनामी शशिकांत ने किया है। 


 

vikas dubey announced ... Policemen have to be killed, who will not shoot, we will kill him
kanpur encounter SIT - फोटो : अमर उजाला

उसने बताया कि थाने से जब विकास के पास दबिश की सूचना आई, उस वक्त करीबी 30 लोग मौजूद थे। कुछ लोग शराब पी रहे थे। खाने का भी इंतजाम था। इतने ही लोग और बुलाए गए। विकास दुबे ने सभी को घर बुलाया और हमले के लिए तैयार किया। विकास ने तुरंत रास्ते में जेसीबी खड़ी करवाई और अलग-अलग टीमें बनाकर तीन छतों पर खड़ा कर दिया। पुलिस के पहुंचते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई।
 

vikas dubey announced ... Policemen have to be killed, who will not shoot, we will kill him
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
शशिकांत ने बताया कि विकास ने कहा था कि पुलिस को देखकर डरना नहीं है। वो कुछ कर पाएं, इसके पहले ही उन पर गोलियां दागनी शुरू कर देना। यही हुआ भी। जब पुलिस की गाड़ियां रुकी और जैसे ही पुलिसकर्मी नीचे उतरे, तीन तरफ से छतों से गोलियां चलने लगीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
vikas dubey announced ... Policemen have to be killed, who will not shoot, we will kill him
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
शशिकांत ने मीडिया के सामने कबूला है कि वह और उसके पिता भी वारदात में शामिल थे और पुलिस वालों की हत्या की। प्रेम प्रकाश को पुलिस ने तीन जुलाई को ही मुठभेड़ में मार गिराया था।

 
विज्ञापन
vikas dubey announced ... Policemen have to be killed, who will not shoot, we will kill him
kanpur encounter news - फोटो : amar ujala
पुलिस ने जो इंसास राइफल उसके घर से बरामद की है, उसे भूसे में छिपाया गया था। उसका कहना था कि उसको आशंका थी कि पुलिस भूसे में असलहा नहीं खोजेगी। हालांकि पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने कबूल दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed