{"_id":"5e4ba4968ebc3ef2a841c116","slug":"vande-bharat-train-completed-one-year-grand-celebration-at-kanpur-central","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेक इन इंडिया ट्रेन वंदेभारत के संचालन का एक साल पूरा, कानपुर सेंट्रल पर यात्रियों का भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेक इन इंडिया ट्रेन वंदेभारत के संचालन का एक साल पूरा, कानपुर सेंट्रल पर यात्रियों का भव्य स्वागत
Tue, 18 Feb 2020 03:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 18 Feb 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
वंदे भारत के सफल संचालन का एक वर्ष पूरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से ठीक एक वर्ष पहले रेलवे प्रशासन ने भारत में निर्मित पहली ट्रेन वंदेभारत का सफल संचालन शुरू किया था। ट्रेन के एक वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को कानपुर सेंट्रल में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
यात्रियों को बांटी चॉकलेट
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह 10.08 बजे बुके से सजी ट्रेन-18 सुबह सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंची, अफसरों ने यात्रियों को जब गुलाब का फूल और चॉकलेट देते हुए वंदेभारत का सफल संचालन का एक साल पूरा होने की जानकारी दी।
वंदे भारत के सफल संचालन का एक वर्ष पूरा
- फोटो : अमर उजाला
वंदे भारत की विशेषता
यह स्वदेशी रूप से डिजाइन की गई सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन है। जिसे भारत में ही चेन्नई स्थित इंट्रीगल कोच फैक्ट्री में मात्र 18 महीनों व 100 करोड़ की लागत से निर्मित किया गया है।
यह स्वदेशी रूप से डिजाइन की गई सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन है। जिसे भारत में ही चेन्नई स्थित इंट्रीगल कोच फैक्ट्री में मात्र 18 महीनों व 100 करोड़ की लागत से निर्मित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चॉकलेट देकर किया यात्रियों का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
वंदेभारत एक्सप्रेस पहली ऐसा ट्रेन जो कि लगभग चार घंटे में दिल्ली से कानपुर की यात्रा पूरी करती है। दिल्ली से यह ट्रेन सुबह छह बजे चलती है और चार घंटा आठ मिनट में कानपुर पहुंचा देती है।
विज्ञापन
वंदे भारत के सफल संचालन का एक वर्ष पूरा
- फोटो : अमर उजाला
वर्तमान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत ट्रेन को मेक इन इंडिया अभियान के अंतर्गत भारत में ही निर्मित किया गया। आज वंदेभारत के सफल संचालन का एक वर्ष पूरा होने पर सम्पूर्ण रेल प्रशासन उत्साहित है।