हिमाचल और उत्तराखंड की पहाड़ियों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखने लगा है। बर्फीली हवाओं की वजह से कानपुर समेत आसपास के जिलों में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की कमी आने की संभावना है। रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
UP Weather Update: मैदानी क्षेत्रों में पहुंचीं बर्फीली हवाएं, यूपी के कई शहरों में दिन में बढ़ेगी ठंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई है। जबकि महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में बादल रहे हैं। इस बीच हवा की रफ्तार में 1.4 किमी प्रति घंटे की तेजी आई है। रविवार को हवा की रफ्तार 4.5 किमी रही।
- पुराने रोगी, कोरोना से ठीक हुए लोग ठंड में बाहर न निकलें।
- नसों के रोगी गर्म कपड़ा लपेटकर शरीर को गर्म रखें।
- हाई ब्लड प्रेशर के रोगी जांच कराकर दवा की डोज दुरुस्त करा लें।
- दमा और अस्थमा के रोगी ठंड से बचें, दवा की डोज दुरुस्त कराएं।
- गर्म कमरे से अचानक बाहर ठंड में न निकलें।
- बाहर जाना हो तो पहले सामान्य तापमान में रुकें।
- छोटे बच्चों को गर्म कपड़े से ढंके रहें, माताएं शिशुओं को कंगारू केयर दें।