फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Weather Update: चक्रवाती तूफान की वजह से 12 तक बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Sat, 08 Oct 2022 10:25 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 08 Oct 2022 10:25 AM IST
सार

मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अगले चार दिनों में 50 मिमी बारिश और होने की संभावना है। बताया कि पहले इस चक्रवात का असर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्रों से लेकर लखनऊ होते हुए कानपुर तक ही होने की संभावना थी, लेकिन अब यह बढ़कर आगरा होते हुए दिल्ली तक पहुंच गया है। ऐसे में अब यह संकेत मिल रहे हैं कि बारिश पूरे महीने खिंच सकती है।

विज्ञापन
UP Weather Update: Due to the cyclonic storm, there is a possibility of rain till October 12
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला

इस महीने के पहले सप्ताह में विदा होने वाले मानसून के नोरू चक्रवात की वजह से पूरी महीने तक बने रहने की संभावना है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल 12 अक्तूबर तक बारिश का सिलसिला चल सकता है। उसके बाद भी पूरे महीने बूंदाबांदी व तेज बारिश से इंकार नहीं किया जा सकता।



इस महीने अभी तक पूर्व निर्धारित बारिश का रिकॉर्ड टूट चुका है। सीएसए मौसम विभाग के अनुसार अक्तूबर में निर्धारित 41.2 मिमी मानी गई है, जबकि अभी तक एक सप्ताह में ही 60 मिमी से ज्यादा बरसात हो चुकी है। स्थानीय मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अगले चार दिनों में 50 मिमी बारिश और होने की संभावना है।

UP Weather Update: Due to the cyclonic storm, there is a possibility of rain till October 12
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
बताया कि पहले इस चक्रवात का असर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्रों से लेकर लखनऊ होते हुए कानपुर तक ही होने की संभावना थी, लेकिन अब यह बढ़कर आगरा होते हुए दिल्ली तक पहुंच गया है।
UP Weather Update: Due to the cyclonic storm, there is a possibility of rain till October 12
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में अब यह संकेत मिल रहे हैं कि बारिश पूरे महीने खिंच सकती है। इस बीच तीन दिनों में अधिकतम तापमान चार डिग्री कम होकर 28.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Weather Update: Due to the cyclonic storm, there is a possibility of rain till October 12
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
पिछले कुछ वर्षों में अक्तूबर में बारिश
2009 में 45 मिमी 
2010 से लेकर 2015 तक : शून्य
2016 में : 20 मिमी 
2017 से लेकर 2021 तक: शून्य
2022 में अभी तक : 60.2 मिमी
विज्ञापन
UP Weather Update: Due to the cyclonic storm, there is a possibility of rain till October 12
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला

24 घंटे की बारिश रिकार्ड करता है सीएसए
सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 24 घंटे की बारिश की रिकार्ड किया जाता है। एक दिन सुबह आठ बजे से अगले दिन सुबह आठ बजे तक रिकार्ड किया जाता है। उसके बाद जो बारिश होती है उसे अगले दिन में जोड़ी जाती है। इस तरह गुरुवार को सुबह आठ बजे से शुक्रवार सुबह आठ बजे तक हुई बारिश को शुक्रवार में जोड़ा जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed