{"_id":"5f13dc0cd30770148e1b3ac2","slug":"up-six-died-in-a-horrific-road-accident-passengers-said-they-were-in-deep-sleep","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: भीषण सड़क हादसे में छह की मौत, यात्री बोले गहरी नींद में थे तभी तेज धमाके के साथ मच गई चीखपुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भीषण सड़क हादसे में छह की मौत, यात्री बोले गहरी नींद में थे तभी तेज धमाके के साथ मच गई चीखपुकार
Sun, 19 Jul 2020 04:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 19 Jul 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में छह की मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में बड़ा हादसा हुआ है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हैं। जिनमें से कई की हालत गंभीर है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में एक्सयूवी के उड़ गए परखच्चे
- फोटो : amar ujala
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे सौरिख के पास रविवार सुबह एक डबल डेकर बस सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन खाई में पलट गए। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई 40 से अधिक लोग घायल हैं। जिनमें 18 को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
टक्कर के बाद खाई में गिरी बस
- फोटो : amar ujala
प्राइवेट डबल डेकर बस पूरी तरह सवारियों से भरी थी। बस बिहार के दरभंगा के मसवनी से कामगारों को लेकर दिल्ली जा रही थी। बस और एक्सयूवी कार में जोरदार टक्कर हुई और दोनों वाहन कई बार पलटी खाते हुये बीस फीट नीचे सड़क किनारे खाई में जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में कराया गया भर्ती
- फोटो : amar ujala
हादसे की सूचना पर डीएम एसपी मौके पर पहुंचे। कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे कट के पास तड़के 5 बजे यह हादसा हुआ। हादसे के वक्त बस में ज्यादातर सवारियां सो रही थीं। अचानक जोरदार टक्कर के बाद जब बस पलटते हुए खाई में गिरी तब सबकी आंखें खुली और चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे
- फोटो : amar ujala
दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। बस में फंसे खून से लथपथ लोगों की चीख सुनकर आये पास के ग्रामीणों ने सबको बाहर निकाला। यूपीडा की मोबाइल टीम और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मृतकों और घायलों को मेडिकल कालेज पहुंचाया। पुलिस ने पीड़ितों के परिजनों को सूचना पहुंचा दी है।