फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

समाजवादी इत्र के कारोबारी के घर मिले 150 करोड़: अखिलेश के हाथों हुई थी लॉन्चिंग, डिंपल के चुनावी क्षेत्र में है फैक्टरी

Fri, 24 Dec 2021 10:30 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 24 Dec 2021 10:30 AM IST
विज्ञापन
UP: Samajwadi perfume was launched by Akhilesh Yadav, factory is in Dimple's electoral area
जीएसटी टीम ने की छापेमारी - फोटो : amar ujala
समाजवादी इत्र बनाने वाले कारोबारी के ठिकानों पर जीएसटी टीम की छापेमारी जारी है। सूत्रों के मुताबिक, अभी तक 150 करोड़ रुपये की कर चोरी के सुबूत हाथ लगे हैं। मुखौटा कंपनियों के जरिये 100 करोड़ रुपये से अधिक का लोन लेने की भी बात सामने आई है। समाजवादी इत्र की लॉन्चिंग में अखिलेश यादव भी मौजूद रहे थे। इसकी फैक्टरी डिंपल यादव के चुनावी क्षेत्र कन्नौज में है।


कर चोरी की आशंका में जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) की टीम ने गुरुवार सुबह इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर, फैक्ट्री, ऑफिस, कोल्ड स्टोरेज और पेट्रोल पंप पर छापा मारा। यह कार्रवाई कानपुर, कन्नौज, गुजरात, मुंबई स्थित प्रतिष्ठानों पर एक साथ की गई। पीयूष जैन ने एक माह पहले समाजवादी नाम से इत्र भी लॉन्च किया था। अधिकारियों ने मौके से दस्तावेज और नकदी जब्त की है। इत्र कारोबारी पीयूष जैन मूलरूप से कन्नौज के छिपत्ती के रहने वाले हैं। वर्तमान में जूही थानाक्षेत्र के आनंदपुरी में रहते हैं।

 
UP: Samajwadi perfume was launched by Akhilesh Yadav, factory is in Dimple's electoral area
gst raid - फोटो : amar ujala
ये सपा के एक नेता के करीबी भी हैं। कन्नौज में इनकी इत्र की फैक्ट्री, कोल्डस्टोरेज और पेट्रोल पंप है। इत्र कंपनी का हेड ऑफिस मुंबई में है और वहां एक घर भी है। गुरुवार सुबह मुंबई की एक टीम कानपुर के अधिकारियों के साथ आनंदपुरी स्थित घर पहुंची। टीम अपने साथ नोट गिनने वाली चार मशीनें लाई थी।

 
UP: Samajwadi perfume was launched by Akhilesh Yadav, factory is in Dimple's electoral area
gst raid - फोटो : amar ujala
परिवार के लोगों से घर में बंद कर पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि कन्नौज स्थित फैक्ट्री से इत्र मुंबई जाता है। यहां से इत्र पूरे देश और विदेश में बेचा जाता है। पीयूष जैन की करीब 40 कंपनियां हैं, जिसमें दो सऊदी अरब, दो देश के पूर्वी राज्यों में हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Samajwadi perfume was launched by Akhilesh Yadav, factory is in Dimple's electoral area
gst raid - फोटो : amar ujala
पीयूष जैन ने एक माह पहले समाजवादी इत्र की लॉन्चिंग लखनऊ में की थी। यह लॉन्चिंग समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों की गई थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि 2022 के चुनावों को देखते हुए यह इत्र 22 फूलों से बनाया गया है।

 
विज्ञापन
UP: Samajwadi perfume was launched by Akhilesh Yadav, factory is in Dimple's electoral area
gst raid - फोटो : amar ujala
इसकी खुशबू देश ही नहीं, विदेश तक फैलेगी। लॉन्चिंग के समय सपा एमएलसी पम्पी जैन ने कहा था कि यह इत्र ऐसा है, जिसके इस्तेमाल से समाजवाद की खुशबू आएगी और 2022 में नफरत खत्म कर सभी में प्रेम बढ़ाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed