फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में दर्दनाक हादसा, पांच की मौत: चीख रहे थे चारों तरफ पड़े घायल...कम पड़ गईं एंबुलेंस, प्राइवेट वाहन बुलाए

Mon, 02 Jun 2025 12:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट
अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 02 Jun 2025 12:56 PM IST
सार

चित्रकूट जिले में चालक को झपकी आने से पिकअप दूसरी तरफ चली गई। इससे वह सामने से आ रही डीसीएम से टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार पांच लोगों की मौत हो गई, छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
UP Road Accident 5 Dead Many Injured Ambulances fell short, Called private vehicles News in Hindi
chitrakoot accident - फोटो : संवाद
चित्रकूट में हाईवे पर डीसीएम व पिकअप की टक्कर के बाद घायल व मृतकों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भी कम पड़ गई। सूचना के 15 मिनट बाद एक एबुलेंस पहुंची। 30 मिनट बाद दो एंबुलेंस और पहुंची। घायलों को रामनगर सीएचसी लेकर पहुंची। यहां नाममात्र का इलाज होने के बाद सभी को रेफर कर दिया गया। तीन एंबुलेंस घायलों को लेकर जिला अस्पताल गईं। प्रयागराज ले जाने के लिए एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ा। मऊ मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने तीन बोलेरो को बुलाकर घायलों को प्रयागराज की ओर रवाना किया। 


 
UP Road Accident 5 Dead Many Injured Ambulances fell short, Called private vehicles News in Hindi
सड़क से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाते हुए पुलिस - फोटो : संवाद
20 मिनट बाद पहुंची पुलिस 
लगभग 20 मिनट बाद रैपुरा थाना पुलिस टीम पहुंची और 40 मिनट बाद एसपी भी मौके पर पहुंचे। लगभग एक घंटे बाद विधायक भी पहुंचे। पुलिसकर्मी भी ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से लिटा रहे थे। इसके बाद एसपी सीएचसी पहुंचे तो वहां मौजूद स्टाफ आनन फानन सबके इलाज में जुट गया। रामनगर अस्पताल की हालत यह थी कि वहां गंदे बेड थे और महज दो स्टाफ था। घटना की जानकारी होने के बाद अस्पताल कैंपस में रहने वाले दो डॉक्टर पहुंचे इसके बाद घायलों का लगभग 20 मिनट बाद इलाज शुरू हो सका। 
UP Road Accident 5 Dead Many Injured Ambulances fell short, Called private vehicles News in Hindi
घटनास्थल पर लोग - फोटो : संवाद
पंचनामा के लिए शाम को छह बजे पहुंची पुलिस 
पिकअप और डीसीएम की सीधी भिडंत में पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। जिला अस्पताल में संतराम और बच्चा को दोपहर करीब दो बजे मृत घोषित किया गया था। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी शव का पंचनामा के लिए पुलिस शाम करीब छह बजे जिला अस्पताल पहुंची। इससे परिजनों में नाराजगी रही। इधर, प्रयागराज ले जाते रास्ते में कौनेन की मौत के बाद परिजन शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंच गए। वहां से मेमो न होने की बात कहकर लौटा दिया गया। उसके बाद परिजन शव लेकर छह बजे जिला अस्पताल पहुंचे। वहां पंचनामा भरा गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Road Accident 5 Dead Many Injured Ambulances fell short, Called private vehicles News in Hindi
अस्पताल में पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद
टक्कर की आवाज सुनते ही मदद के लिए दौड़े ग्रामीण 
दोपहर लगभग 12 बजे सन्नाटा था। इसी बीच भखरवार मोड़ पर टकराने की तेज आवाज आई। आसपास के लोग दौड़कर सड़क पर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर चीख पड़े। चारों तरफ पड़े घायल चीख रहे थे। उनकी आंखों से आंसू बह रहे थे। यह देखकर ग्रामीणों की रूह कांप गई। तुरंत लोग राहत कार्य में जुट गए। राम साहू और दुर्गा को जब बाहर निकाला तो कराह रहे थे। ये लोग पानी मांग रहे थे। कंधे का सहारा देकर लाया तो दोनों सड़क पर गिर गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद हर तरफ चीख पुकार मची थी। लोग पीड़ित परिजनों को ढांढस बधा रहे थे।
विज्ञापन
UP Road Accident 5 Dead Many Injured Ambulances fell short, Called private vehicles News in Hindi
हादसे के बाद मौके पर पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद
चालक को आई झपकी, पिकअप डीसीएम से भिड़ी, पांच की मौत 
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में चालक को झपकी आने से पिकअप दूसरी तरफ चली गई। इससे वह सामने से आ रही डीसीएम से टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार पांच लोगों की मौत हो गई, छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पांच घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल को प्रयागराज रेफर किया गया है। हादसे में प्रतापगढ़ निवासी डीसीएम चालक और पहाड़ी निवासी परिचालक भी घायल हैं। पिकअप सवार बैंड ग्रुप के थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed