फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: 7 महीने बाद स्कूलों में बजी घंटी तो चहक उठे बच्चे, कहीं बजा ढोल तो कहीं मनाई दीवाली, तस्वीरें

Mon, 19 Oct 2020 04:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 19 Oct 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
UP News: Schools open today in kanpur and  the surrounding 13 districts after seven months
सात महीने बाद स्कूल खुले तो बच्चों ने मनाई दीवाली - फोटो : amar ujala
कोरोनावायरस की वजह से बंद हुए स्कूल लगभग 7 महीने के बाद खुल गए। 7 महीने के बाद स्कूलों में छात्रों की चहल-पहल दिखाई दी। हालांकि कोरोनावायरस का डर हावी रहा। कुछ स्कूलों में तो ढोल नगाड़े के साथ बच्चों का स्वागत हुआ तो कहीं बच्चों ने स्कूल खुलने की खुशी का इजहार दीवाली मनाते हुए किया।


 
UP News: Schools open today in kanpur and  the surrounding 13 districts after seven months
डांस करते बच्चे - फोटो : amar ujala
आपको बता दें कि अभिभावकों ने स्कूल खुलने से पहले लिखित सहमति दी थी उसके बावजूद पहले दिन छात्र संख्या बेहद कम रही। कही 20 तो कहीं 40 फीसदी छात्र ही पहुंचे।।सभी स्कूलों में कोविड-19 के नियमो का पालन किया गया।

 
UP News: Schools open today in kanpur and  the surrounding 13 districts after seven months
कुछ इस अंदाज में बच्चों ने किया खुशी का इजहार - फोटो : amar ujala
छात्रों को लाइन लगाकर प्रवेश दिया गया प्रवेश देने से पहले सैनिटाइजेशन किया गया साथ ही छात्रों का तापमान और ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन नापी गई। साथ में फॉगिंग मशीन का इस्तेमाल भी किया गया। कक्षाओं में भी  10 से 15 के बीच में छात्र दिखाए गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Schools open today in kanpur and  the surrounding 13 districts after seven months
बच्चों ने स्कूल खुलने की खुशी में बजाया ढोल - फोटो : amar ujala
सरकार के आदेश के बाद सोमवार से जब कक्षा 9 से 12 तक के लिए स्कूल खुले तो बच्चे चहक उठे। महीनों बाद स्कूल पहुंचे छात्रों के चेहरे पर मास्क और पॉकेट में सैनिटाइजर की सीसी थी। स्कूल संचालकों ने भी कोरोना से बचाव को लेकर तैयारियां की थी।

 
विज्ञापन
UP News: Schools open today in kanpur and  the surrounding 13 districts after seven months
सात महीने बाद स्कूल पहुंचे बच्चे - फोटो : amar ujala
स्कूल के गेटों पर 2 गज की दूरी में खड़े होने का स्थान तय किया गया था। साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर से हाथ धोने के बाद ही छात्रों को स्कूल में प्रवेश दिया गया। फिलहाल स्कूल संचालकों ने छात्रों के रोल नंबर के हिसाब से ऑड  इवेन और दो पाली में कक्षाएं चलाने का फैसला लिया है। ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन कक्षाएं भी स्कूल द्वारा संचालित की जा रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed