फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: साइकिल से इसलिए बैंक लूटने आया था BSc छात्र, बाइक न लाने की वजह भी बताई; प्रेमिका पर चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 21 Jan 2025 11:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 Jan 2025 11:09 AM IST
सार

Kanpur Bank Robbery: कानपुर में बैंक लूटने के प्रयास के आरोपी बीएससी छात्र ने पूछताछ में कई तथ्य बताए हैं। जेल प्रशासन को लगातार मेडिकल चेकअप करने की सलाह दी गई है। आरोपी छात्र को जेल भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
BSc Student Attempts Bank Robbery in Kanpur Shocking Reason for Using a Bicycle Revealed Kanpur Crime News
BSC Student - फोटो : अमर उजाला
Kanpur Crime News: कानपुर की घाटमपुर पुलिस ने बैंक लूट का प्रयास करने वाले बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र लवीश मिश्र को जेल भेज दिया। इससे पहले पुलिस ने एक बार फिर उससे पूछताछ की। इस दौरान पुलिस अफसरों ने उससे पूछा कि साइकिल से बैंक लूटने क्यों आए थे? इस पर लवीश ने तपाक से जवाब किया कि बाइक से आता तो नंबर से पकड़ा जाता, इसलिए साइकिल से आया था। पुलिस के सवालों के जवाब के दौरान उससे कई नए तथ्य सामने आए हैं। वहीं, जेल प्रशासन से लवीश का मेडिकल चेकअप कराने को भी कहा गया है।

BSc Student Attempts Bank Robbery in Kanpur Shocking Reason for Using a Bicycle Revealed Kanpur Crime News
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लूट की कोशिश - फोटो : amar ujala
खंगाले सीसीटीवी फुटेज 
घाटमपुर पुलिस ने सोमवार को धरमपुर बंबा से लेकर संचितपुर गांव जाने वाले लगभग पांच जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे हैं। पुलिस के हाथ अभी तक कोई अहम सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने संचितपुर गांव के किनारे स्थित छात्र के खेत पहुंचकर आसपास काम कर रहे किसानों से पूछताछ की है।
BSc Student Attempts Bank Robbery in Kanpur Shocking Reason for Using a Bicycle Revealed Kanpur Crime News
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लूट की कोशिश - फोटो : amar ujala
घाटमपुर के संचितपुर गांव निवासी लवीश शनिवार को घाटमपुर की एसबीआई शाखा में देसी तमंचा लेकर घुसा था। यह देखकर बैंक मैनेजर वीरेंद्र और कैशियर प्राणनाथ शुक्ला ने उसे पकड़ लिया। खुद को बचाने के लिए चाकू से बैंक मैनेजर और कैशियर पर हमला कर दिया था। चाकू लगने से बैंक मैनेजर और कैशियर समेत सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गए थे। तीनों ने लुटेरे को पकड़कर रस्सी से बांध दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
BSc Student Attempts Bank Robbery in Kanpur Shocking Reason for Using a Bicycle Revealed Kanpur Crime News
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लूट की कोशिश - फोटो : amar ujala
आपको बता दें कि कानपुर के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की घाटमपुर कस्बा शाखा के मैनेजर, कैशियर और गार्ड ने मिलकर बैंक लूटने आए नकाबपोश को पकड़ लिया। वारदात को अंजाम देने के लिए साइकिल से पहुंचे नकाबपोश ने तीनों पर धारदार हथियारों से वार कर उन्हें घायल कर दिया। हालांकि जख्मी होने के बाद भी तीनों ने लुटेरे को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया आरोपी पतारा के संचितपुर गांव का रहने वाला है और बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र है। आरोपी के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
BSc Student Attempts Bank Robbery in Kanpur Shocking Reason for Using a Bicycle Revealed Kanpur Crime News
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लूट की कोशिश - फोटो : amar ujala
बैंक की कस्बा शाखा के प्रबंधक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रोज की तरह शनिवार सुबह बैंक खुली और वह कैशियर प्राणनाथ शुक्ला, हनुमंत विहार के गल्लामंडी निवासी सिक्योरिटी गार्ड सुनील कुमार व महिला कर्मचारी सपना कुमारी के साथ रोजाना के कामकाज में लग गए। करीब 10:45 बजे चेहरे पर मास्क लगाकर एक बैंक में दाखिल हुआ और चाकू से गार्ड के चेहरे और गर्दन पर वार कर दिया। गार्ड से युवक को भिड़ता देख शाखा प्रबंधक वीरेंद्र और कैशियर प्राणनाथ शुक्ला ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed