फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव हादसा: मौत से पहले वैभव ने जान बचाने के लिए किया संघर्ष, अंगीठी बुझाने की कोशिश में झुलसीं अंगुलियां

Tue, 21 Jan 2025 06:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 21 Jan 2025 06:16 AM IST
सार

Unnao News: मेवालाल ने रचना के ससुर सुंदर सिंह और सूबेदार आलोक को फोन करके बताया था कि कोई दरवाजा नहीं खोल रहा है और ना ही कोई जवाब दे रहा है। इसके बाद आलोक ने चचेरे भाई पंकज को फोन पर घर जाकर देखने को कहा था। दो मंजिला घर होने से जैसे-तैसे घर के अंदर पहुंचा, तो देखा नीचे के हिस्से में रसोई के बगल के कमरे में शव पड़े थे।

विज्ञापन
Unnao accident Before death Vaibhav struggled to save life fingers got burnt while trying to extinguish fire
उन्नाव हादसा - फोटो : amar ujala

कमरे में सूबेदार की पत्नी, बेटी और बेटे के मृत मिलने के मामले में देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। बताया गया कि कमरे में जल रही अंगीठी से जब सांस लेने में दिक्कत हुई तो सात साल के मासूम वैभव ने मां, छोटी बहन और खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया था। इसमें उसके हाथ भी जल गए। सफल नहीं होने पर और दम घुटने से वह फर्श पर गिर गया। उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार खाना खाने के तीन घंटे बाद मौत हुई है।



सोमवार शाम करीब सात बजे पुलिस ने मां और उसके दोनों बच्चों के शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें वैभव के बाएं हाथ की अंगुलियां ऊपर की तरफ झुलसी मिली हैं। इससे अनुमान है कि उसने मौत से पहले अंगीठी को बुझाने का प्रयास किया होगा। वह इसमें सफल नहीं हो पाया। कमरे में उसके शव के पास ही खाली गिलास भी पड़ा मिला है। दूध भरा गिलास मेज पर रखा था और दवा की एक शीशी भी फर्श पर गिरी पड़ी थी।

Unnao accident Before death Vaibhav struggled to save life fingers got burnt while trying to extinguish fire
उन्नाव हादसा - फोटो : amar ujala

दस बजे तीनों की सोते समय ही हालत बिगड़ी
इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वैभव बचने के लिए इधर-उधर भागा, लेकिन सफल नहीं हो सका। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के अनुसार मां-बेटे की मौत खाना खाने के करीब तीन घंटे बाद हुई थी। अनुमान है कि रात करीब दस बजे तीनों की सोते समय हालत बिगड़ी और कार्बन मोनो ऑक्साइड के प्रभाव से कमरे में ऑक्सीजन की कमी हुई जो मौत की वजह बनी। रिपोर्ट के अनुसार तीनों के फेफड़े काम करना बंद कर दिया था।

Unnao accident Before death Vaibhav struggled to save life fingers got burnt while trying to extinguish fire
उन्नाव हादसा - फोटो : amar ujala

दस्तक देकर लौट गया था दूध देने आया गांव का युवक
आलोक के चचेरे भाई पंकज कस्बे के ही एक स्कूल में परिचालक हैं। उन्होंने बताया कि गांव से रोजाना आलोक के घर में दूध आता है। गांव का मेवालाल बांगरमऊ कस्बे में ही फर्नीचर की दुकान में काम करता है। वही रोज दूध लेकर आता है। सोमवार सुबह 9:30 बजे मेवालाल दूध देने के लिए पहुंचा था, लेकिन काफी देर तक दरवाजा पर दस्तक देने के बाद भी नहीं खुला। इस पर वह दूध पड़ोसी को देकर चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Unnao accident Before death Vaibhav struggled to save life fingers got burnt while trying to extinguish fire
उन्नाव हादसा - फोटो : amar ujala

जैसे-तैसे घर के अंदर पहुंचा
मेवालाल ने रचना के ससुर सुंदर सिंह और सूबेदार आलोक को फोन करके बताया था कि कोई दरवाजा नहीं खोल रहा है और ना ही कोई जवाब दे रहा है। इसके बाद आलोक ने चचेरे भाई पंकज को फोन पर घर जाकर देखने को कहा था। दो मंजिला घर होने से जैसे-तैसे घर के अंदर पहुंचा, तो देखा नीचे के हिस्से में रसोई के बगल के कमरे में शव पड़े थे। आलोक के मुताबिक घर से कोतवाली 800 मीटर और सीओ कार्यालय 500 मीटर दूर हैं, जबकि बच्चे के स्कूल की दूरी डेढ़ किलोमीटर है।

विज्ञापन
Unnao accident Before death Vaibhav struggled to save life fingers got burnt while trying to extinguish fire
उन्नाव हादसा - फोटो : amar ujala

एफएसओ बोले- बंद कमरे में न रखें अंगीठी
एफएसओ शिवराम यादव ने बताया कि कमरे में अंगीठी जलाकर रखना स्लो प्वाइजन और खतरे को खुद बुलाने जैसा है। बताया कि अगर बहुत जरूरी हो, तो कोयला पूरी तरह जलने के बाद ही अंगीठी को कमरे में रखें। एक खिड़की या दरवाजा पूरी तरह खुला रखें और बेड के पास ही एक बाल्टी में पानी भरकर जरूर रखें। इससे कमरे में ऑक्सीजन घातक स्तर तक कम नही होगी। बताया कि हीटर और ब्लोअर जलाने में भी इसी तरह की सावधानी बरतना जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed