{"_id":"6afbda3ce9dc99feab0a746e","slug":"fatehpur-lover-identified-as-accused-in-woman-murder-arrested-following-a-police-encounter-2026-11-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: महिला की हत्या में प्रेमी निकला आरोपी, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, सीएचसी में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहपुर: महिला की हत्या में प्रेमी निकला आरोपी, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, सीएचसी में भर्ती
Tue, 17 Nov 2026 10:08 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 17 Nov 2026 10:08 AM IST
सार
Fatehpur News: औंग थाना क्षेत्र में कब्रिस्तान के पास महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले मुख्य आरोपी प्रेमी परसू को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फतेहपुर जिले में औंग पुलिस ने थाना अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास खदरा रोड पर मंगलवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान महिला की हत्या कर शव फेंकने वाले परसू को गिरफ्तार किया है। आरोपी दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। बता दें कि औंग थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित कब्रिस्तान से महिला का शव सोमवार को दोपहर बरामद हुआ था।
विज्ञापन
महिला के सिर में चोट पहुंचाकर व गला कसकर हत्या की गई थी। उसके साथ दुष्कर्म भी किया। आरोपी 13 नवंबर को महिला को बाइक से जाते सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ था। इसके बाद से ही महिला गायब थी। पुलिस आरोपी परसू की तलाश में थी। टीम ने आरोपी की खदरा गांव के पास घेराबंदी की। भागने की कोशिश में परसू ने पुलिस पर फायर किया।
विज्ञापन
Trending Videos
घायल आरोपी को सीएचसी में भर्ती कराया
बचाव में पुलिस की ओर से गोली चलाई गई। पैर में गोली लगने से घायल अवसेरी खेड़ा गांव के परसू को पुलिस ने बिंदकी सीएचसी में भर्ती कराया। घायल के पास से 700 रुपये, एक तमंचा, एक खोखा कारतूस बरामद किया है । प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया इलाज के बाद घायल से पूछताछ की जाएगी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग के बाद सामने आई है।
