{"_id":"5fe4daa1bc02b20b142e43a1","slug":"up-mahoba-road-accident-news-there-was-deep-friendship-between-the-dead-and-injured-students","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: काल बनकर आया ट्रक, दो घरों के बुझे चिराग, मृतकों और घायल छात्रों में थी गहरी दोस्ती, साथ जाते थे स्कूल व कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: काल बनकर आया ट्रक, दो घरों के बुझे चिराग, मृतकों और घायल छात्रों में थी गहरी दोस्ती, साथ जाते थे स्कूल व कोचिंग
Thu, 24 Dec 2020 11:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
महोबा जिले में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों कपिल, धर्मेंद्र और घायलों छात्रों की गहरी दोस्ती थी। यह सभी छात्र एक ही गांव के रहने वाले थे। साथ स्कूल और कोचिंग आते-जाते थे। गांव में ही अधिकांश एक साथ खेलते और घूमते थे। कपिल और धर्मेंद्र की मौत से उनके परिजनों के साथ ही घायलों के परिजन व गांव वाले दुखी हैं।
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे मृतक छात्रों के माता-पिता रोते-रोते अचेत हो गए। रिश्तेदारों व ग्रामीणों ने उन लोगों को संभाला। कपिल के पिता अशोक पांचाल दिल्ली में फर्नीचर बनाने का काम करते थे। अशोक के साथ तीन बार हादसा हुआ। इससे उनकी जमा पूंजी इलाज में खर्च हो गई।
मृतकों के गांव पहुंचे एसडीएम
- फोटो : अमर उजाला
पांच बीघा खेती भी बिक गई। तीन दिन पहले भी अशोक बाइक से गिरकर जख्मी हो गए। अशोक और उनकी पत्नी रामदेवी ने रोते हुए बताया कि माली हालत ठीक न होने के बाद भी उन लोगों ने कपिल की पढ़ाई में किसी तरह की कटौती नहीं की। सपना था कि कपिल पढ़ लिखकर अफसर बनेगा, लेकिन अब उनका सपना टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
धर्मेंद्र के पिता संतोष साहू तो साइकिल पर सब्जी बेचकर परिवार का पेट पालते हैं। संतोष ने बिलखते हुए बताया कि धर्मेंद्र उनका इकलौता बेटा था। वही परिवार का सहारा था। वह तो उसे इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन हादसे में हुई धर्मेंद्र की मौत से उनका सब कुछ बिखर गया।
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में जान गंवाने वाले छात्र थे मेधावी
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले छात्र कपिल और धर्मेंद्र दोनों मेधावी थे। दोनों ने हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी। परिजनों के मुताबिक कपिल के हाईस्कूल में 87 प्रतिशत और धर्मेंद्र के 68 फीसदी अंक आए थे।
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले छात्र कपिल और धर्मेंद्र दोनों मेधावी थे। दोनों ने हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी। परिजनों के मुताबिक कपिल के हाईस्कूल में 87 प्रतिशत और धर्मेंद्र के 68 फीसदी अंक आए थे।