{"_id":"5e0759058ebc3e87b402eda4","slug":"up-freezing-havoc-mercury-reaches-2-in-many-districts-effect-of-icy-winds","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: कहर बरपा रही ठंड, 2 पहुंचा पारा, बर्फीली हवाओं का असर, दिन में नमी और धुंध से बढ़ी गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कहर बरपा रही ठंड, 2 पहुंचा पारा, बर्फीली हवाओं का असर, दिन में नमी और धुंध से बढ़ी गलन
Sun, 29 Dec 2019 09:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 29 Dec 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
ठंठ बढ़ी तो निकल आए गर्म कपड़े
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर सहित आसपास के जिलों में ठंड कहर बरपा रही है। एक झटके में शनिवार को न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री नीचे लुढ़क कर रिकार्ड 2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इस सीजन में चौथी बार न्यूनतम तापमान का रिकार्ड टूटा है। दिन के समय धुंध और बर्फीली हवाओं की वजह से गलन ने लोगों को कंपाकर रख दिया।
Trending Videos
भीषण ठंड बरपा रही कहर
- फोटो : अमर उजाला
घर के अंदर रजाई में भी राहत नहीं मिली। सड़कों पर भी भीड़ कम दिखी। हालांकि अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार नए वर्ष की आधी रात को तापमान के और नीचे जाने की संभावना है।
शाम होते ही छाया रहा कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
ठंड का यह सिलसिला अभी करीब एक महीने तक चलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि 25 जनवरी तक इसी तरह कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। इसके बाद ही तापमान में कुछ अंतर आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी से बढ़ी ठिठुरन
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी चेतावनी में कहा गया है कि आगामी 31 दिसंबर तक महानगर में कोल्ड डे रहेगा। पहली से तीन जनवरी तक बारिश का सिलसिला चलेगा।
विज्ञापन
भीषण में अलाव तापते लोग
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के निदेशक नौशाद खान ने बताया कि पहाड़ से आने वालीं हवाओं के मैदानी क्षेत्रों में रुकने से ज्यादा ठंड पड़ रही है। दिन में हवा में नमी की मात्रा में भी पांच प्रतिशत की वृद्घि हुई है। यही वजह है कि धुंध का असर पूरे दिन रहा।