फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: लड़की बनने के लिए किन्नर ने कराई थी ये सर्जरी... बुरी तरह गले काजल और उसके भाई के शव; डबल मर्डर की कहानी

Mon, 11 Aug 2025 01:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 Aug 2025 01:21 PM IST
सार

कानपुर में किन्नर और उसके ममेरे भाई की हत्या के मामले में तीन करीबियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, पोस्टमार्टम में भी मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। किन्नर और ममेरे भाई के शव बुरी तरह गल गए। घर के पास लगे कैमरे में संदिग्ध कैद हुए हैं।

विज्ञापन
UP Double Murder Transgender and cousin Kajal had facial surgery to become girl Report on three close friends
kanpur Double Murder - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में काजल किन्नर और ममेरे भाई देव की हत्या की गुत्थी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी नहीं सुलझ पाई है। पुलिस ने पंचनामे में गला घोंटकर हत्या किए जाने का अनुमान लगाया था लेकिन शव पुराने होकर गल जाने से पोस्टमॉर्टम में इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। इस पर विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है।


वहीं, पुलिस की जांच में पता चला है कि काजल खुद को किन्नर कहलाना पसंद नहीं करती थी। इसलिए उसने लड़की बनने के लिए मुंबई के अस्पताल में चेहरे की सर्जरी करई थी।

 
UP Double Murder Transgender and cousin Kajal had facial surgery to become girl Report on three close friends
Kanpur Double Murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसमें करीब तीन लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए थे। वहीं, मैनपुरी के किसनी थाना के धरमंगतपुर से आई काजल की मां गुड्डी ने तीन करीबियों आलोक उर्फ गोलू, आकाश और हेमराज उर्फ अजय पर हत्या का आरोप लगा हनुमंत विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
UP Double Murder Transgender and cousin Kajal had facial surgery to become girl Report on three close friends
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार रात रिटायर्ड फौजी अभिमन्यु सिंह के मकान में किराये पर रहने वाली किन्नर काजल का शव दीवान में और उसके ममेरे भाई देव का शव पास में जमीन पर पड़ा मिला था। कपड़े अस्त व्यस्त थे और कमरे में शराब की खाली बोतलें और दो गिलास भी रखे मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Double Murder Transgender and cousin Kajal had facial surgery to become girl Report on three close friends
देव की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देविका का प्रेमी हेमराज बढ़ा रहा था नजदीकियां
पुलिस को जांच में पता चला है कि काजल का पूर्व प्रेमी आलोक है जबकि इन दिनों आकाश उसके साथ रहता था। वहीं उसकी किन्नर साथी देविका का प्रेमी हेमराज भी इन दिनों काजल से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश कर रहा था। 
विज्ञापन
UP Double Murder Transgender and cousin Kajal had facial surgery to become girl Report on three close friends
किन्नर काजल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हेमराज शादीशुदा है। उसकी पत्नी ने देविका के साथ संबंध का पता चलने झगड़ा किया था। इसके बाद वह काजल से नजदीकी बढ़ा रहा था। हत्या की बात सामने आने के बाद से सभी लापता हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed