फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: अवैध संबंधों के शक में ईंटों से कुचलकर अधेड़ की हत्या, गांव में तनाव देख पुलिस बल तैनात

Mon, 01 Mar 2021 10:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 01 Mar 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
UP: Crushed by bricks in the suspicion of illegal relations, killing the middle-aged
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
कानपुर देहात के रसूलाबाद में नारखुर्द चौकी से करीब 40 मीटर दूर अवैध संबंधों के शक में रविवार रात एक अधेड़ की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी गई। मामले में मृतक के भाई ने गांव के ही चार सगे भाइयों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


 
UP: Crushed by bricks in the suspicion of illegal relations, killing the middle-aged
राेते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
घटना के बाद मृतक के परिवार की आक्रोशित महिलाओं ने आरोपियों का घर गिराने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है। रसूलाबाद के नारखुर्द निवासी बदन सिंह राजपूत (42) रविवार रात ट्यूबवेल पर फसल की रखवाली के लिए गए थे।

 
UP: Crushed by bricks in the suspicion of illegal relations, killing the middle-aged
परिजनों से बात करती पुलिस - फोटो : amar ujala
रात में गांव के रामबाबू कुशवाहा के यहां बदन सिंह को फोन कर घर बुलाया गया। ग्रामीणों की मानें तो रामबाबू की पत्नी से बदन सिंह के अवैध संबंध थे। फोन आने के बाद बदन सिंह रात में मिलने के लिए रामबाबू के घर पहुंच गया। इसके बाद मूसल व ईंटों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Crushed by bricks in the suspicion of illegal relations, killing the middle-aged
गांव में मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
मामले में मृतक के भाई देवेंद्र ने रामबाबू, श्यामबाबू, ज्ञान बाबू और अमर सिंह पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने चारो आरोपियों समेत कुछ महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। घटना के बाद एसपी केशव कुमार चौधरी ने भी मौके पर पहुंच कर छानबीन की।

 
विज्ञापन
UP: Crushed by bricks in the suspicion of illegal relations, killing the middle-aged
गमगीन परिजन - फोटो : amar ujala
घटना से आक्रोशित मृतक के परिवार की करीब तीस महिलाएं एकत्र होकर आरोपियों के घर पहुंची। उनका घर गिराने की कोशिश करने लगीं। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। इंस्पेक्टर शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed