{"_id":"5ad075e84f1c1b813d8b4f14","slug":"up-cm-yogi-adityanath-immense-potential-for-tourism-in-bundelkhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इसी बुदेलखंड में किसान आत्महत्या करता था अब वह हमारी सरकार में नहीं करेगा: योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसी बुदेलखंड में किसान आत्महत्या करता था अब वह हमारी सरकार में नहीं करेगा: योगी आदित्यनाथ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 13 Apr 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुंदेलखंड दाैरे पर हैं। इस दाैरान उन्हाेंने वहां की जनता काे ढेराें साैगातें दी हैं। कई नई याेजनाअाें की शुरुअात की भी घाेषणा की है। उन्हाेंने कहा कि हमारे सामने नौजवान, किसान, गरीब, मजदूर और प्रदेश का विकास है। सबके लिए बड़ी कार्य योजना को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।
सीएम याेगी अादित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसी बुदेलखंड में किसान आत्महत्या करता था। अब वह हमारी सरकार में आत्महत्या नहीं करेगा, बल्कि खुशहाली के साथ अपने जीवन को आगे बढ़ाने का काम करेगा। हमारी सरकार ने लघु सीमांत किसानों का कर्ज माफ किया, गन्ना किसानों का समर्थन मूल्या बढ़ाया। साथ ही किसानों को सिंचाई के साधन दिलाए, बिजली दिलाई।
डेमाे पिक
प्रदेश में हमारी सरकार 90 प्रतिशत सामान्य किसानों को 80 फीसदी तक अनुदान देने का काम कर रही है। जो भी चाहे वह लाभ ले सकता है। शासन की योजना का लाभ हर जरूरत मंद को लेना चाहिए, ताकि वह अपने साथ-साथ क्षेत्र के विकास में भी योगदान दे सके। उन्हाेंने कहा मेरे मुख्यमंत्री बनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी प्राथमिकताओं में बुंदेलखंड के विकास की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम याेगी अादित्यनाथ
इसलिए मुख्यमंत्री बनने के बाद सबसे पहले मैं बुंदेलखंड आया था और आज फिर आया हुं। मेरे साथ आज सिंचाई व ग्रामीण विकास मंत्री भी हैं। इनको आदेश दिए गए हैं, कि जहां भी सरकारी मदद चाहिए, बता दें। लेकिन यहां की सारी परियोजनाएं समय से पूरी करें। ताकि यहां पेयजल और सूखे की समस्याओं को दूर किया जा सके। उन्होंने दावा किया कि सिंचाई की सारी छह परियोजनों को दिसम्बर 2019 तक पूरी करेंगे।
विज्ञापन
सीएम याेगी अादित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड और विशेषकर जालौन जनपद के सूखे पर ध्यान देते हुए कहा कि यहां पर पेयजल का संकट है। सभी विभागों ने मिलकर एक बड़ी कार्ययोजना तैयार की है। इससे बुंदेलखंड की पेयजल, सिंचाई व अन्य बड़ी समस्याएं दूर होंगी। सीएम ने कहा कि जनपद जालौन प्रदेश में अलग पहचान रखता है। प्रभारी मंत्री जय कुमार जैकी ने यहां की विशेष सिफारिश की थी। यहां के किसानों के चेहरों पर खुशहाली लाने का कार्य हमारी सरकार करेगी