फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दलितों अाैर पिछड़ों को रिझाने में लगी है प्रदेश की भाजपा सरकार, जानिए क्याें

Fri, 13 Apr 2018 01:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 13 Apr 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
up cm yogi adityanath in bundelkhand
सीएम याेगी अादित्यनाथ
चित्रकूट दाैरे में मुख्यमंत्री जिस कसहाई गांव का गुरुवार को निरीक्षण करेंगे, उसमें पिछडे़ और दलितों की संख्या अधिक है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री विकास की सौगात देकर दलितों और पिछड़ों का दिल जीतने की कोशिश करेंगे।




 

up cm yogi adityanath in bundelkhand
सीएम याेगी अादित्यनाथ

अपने पहले दौरे में उन्होंने बनाड़ी गांव का दौरा किया था। यहां भी पिछडे़ और दलित वर्ग के लोग अधिक हैं।  शहर के पास स्थित कसहाई गांव की आबादी दस हजार से अधिक है। इसमें 35 फीसदी दलित हैं। इसके बाद पिछडे़ वर्ग की आबादी है। सामान्य वर्ग के लोग महज 10 फीसदी हैं। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री गांव के स्थली निरीक्षण से दलितों और पिछडे़ वर्ग के लोगों का दिल जीतने की कोशिश करेंगे।

 

up cm yogi adityanath in bundelkhand
सीएम याेगी अादित्यनाथ

उनके दौर को लेकर गांव केे दलितों और पिछड़ों में भी उत्साह है। गांव के रामजीवन ने बताया कि सीएम के दौरे से गांव का विकास होगा। मुख्यमंत्री को जिन स्थानाें पर रुकना और निरीक्षण करना है, उसके आसपास फुटपाथ पर लगीं दुकानों को पुलिस ने हटा दिया। बडे़ दुकानदारों को हिदायत दी गई थी कि फुटपाथ पर सामान न रखें, जिससे वे लोग दिन भर अपना सामान हटाते रहे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
up cm yogi adityanath in bundelkhand
सीएम याेगी अादित्यनाथ
डाकबंगले के पास एनाउंस कर खुली दुकानें बंद कराई गईं, जिससे दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के आगमन को लेकर सुबह से ही पुलिस सतर्क रही। गल्ला मंडी, कसहाई गांव के पास और शहर के डाकबंगला, मिशन रोड आदि स्थानों पर फुटपाथ से दुकानदारों को हटा दिया, जिसमें फुटपाथ पर सब्जी बेचने वालों को हटाया गया।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed