फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 110 पर फंसा मिला स्पीड मीटर का कांटा, अंधे मोड़ पर 100 से ज्यादा की रफ्तार बनी जानलेवा; नशे में दौड़ाई कार

Thu, 23 Jan 2025 12:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर देहात
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर देहात Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 23 Jan 2025 12:12 PM IST
सार

कानपुर देहात के जैसलपुर से उरई बरात में शामिल होने आ रहे छह बरातियों से भरी तेज रफ्तार आई-20 कार मंगलवार देर रात पेड़ से जा टकरा गई। टक्कर के बाद कार खंदक में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। 

विज्ञापन
UP Accident in Orai needle of car speed meter was found stuck at 110 Car hit a tree and fell into a ditch
UP Accident - फोटो : अमर उजाला
यूपी के जालौन जिले के उरई बरात में जा रहे कानपुर देहात के बरातियों को भारी पड़ गया। रास्ते में दो बरातियों के साथ शराब पीने के बाद कार चालक ने 110 की रफ्तार से कार दौड़ाई। चुर्खी के पास अंधे मोड़ पर कार बेकाबू होकर खंदक में गिर गई। हादसे में कार सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि चालक, दूल्हे का भाई व एक बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।


 
UP Accident in Orai needle of car speed meter was found stuck at 110 Car hit a tree and fell into a ditch
orai road accident - फोटो : amar ujala
कानपुर देहात के राजपुर थाना इलाके के जैसलपुर गांव निवासी नरेंद्र सिंह के पुत्र ज्ञानेंद्र सिंह की बरात मंगलवार को उरई शहर कोतवाली क्षेत्र के चुर्खी रोड स्थित श्रीराम गार्डन में आई थी। शादी में शामिल होने के लिए ज्ञानेंद्र का भाई धीरेंद्र सिंह (25) अपने दोस्तों राजपुर थाना क्षेत्र के भाल गांव निवासी लक्ष्मण सिंह (25), विनय उर्फ टीटू (27), राजपुर निवासी राघव (19), रिशु उर्फ दीपू पांडे (25), हरिओम त्रिवेदी (24) के साथ लक्ष्मण के बड़े भाई रामवीर की कार से मंगलवार रात लगभग 11 बजे जा रहे थे।

 
UP Accident in Orai needle of car speed meter was found stuck at 110 Car hit a tree and fell into a ditch
orai road accident - फोटो : amar ujala
तीन की मौत, तीन घायल
कार जैसे ही चुर्खी रोड स्थित सुहाखर खेरा व ककहरा गांव के बीच पहुंची तभी मोड़ पर तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। कार रिशु चला रहा था और उसके बगल वाली सीट पर हरिओम बैठा था। हादसे में कार के एयरबैग खुलने से रिशु और हरिओम की जान बच गई। पीछे बैठे लक्ष्मण, विनय व राघव की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Accident in Orai needle of car speed meter was found stuck at 110 Car hit a tree and fell into a ditch
orai road accident - फोटो : amar ujala
पुलिस ने घायलों को कार से निकालवाकर मेडिकल कॉलेज पहुंचवाया, जहां से तीनों घायलों को कानपुर रेफर किया गया। दूल्हे के भाई धीरेंद्र की भी हालत गंभीर बनी हुई है। एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
UP Accident in Orai needle of car speed meter was found stuck at 110 Car hit a tree and fell into a ditch
orai road accident - फोटो : amar ujala
शराब पीने के बाद चालक ने दौड़ाई कार
कार चला रहे रिशु और दो अन्य बरातियों ने न्यामतपुर में शराब पी। कार में छह लोग थे। बरात में पहुंचने में देरी होने की बात को लेकर रिशु ने कार तेज रफ्तार में दौड़ानी शुरू की। तभी सुनसान चुर्खी रोड स्थित सुहाखर खेरा व ककहरा गांव के बीच पड़ने वाले तेज मोड़ पर रिशु का कार से नियंत्रण खत्म हो गया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed