फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: रात आठ बजे पति से की आखिरी बार बात, सुबह ऐसे हाल में मिले पत्नी और दो बच्चों के शव; अब कौन कहेगा बाबा-दादी

Tue, 21 Jan 2025 12:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 Jan 2025 12:18 PM IST
सार

Unnao Mother And Children Deaths: यूपी के उन्नाव दो बच्चे और महिला की लाश बंद कमरे में मिली है। कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया। फोरेंसिक टीम ने अंगीठी के साथ बच्ची के पास पड़ी दूध की बोतल और नाक के स्वाब का सैंपल लिया है। 

विज्ञापन
Unnao News Mother and Two Children Die of Suffocation from Coal Stove in Closed Room
Unnao News - फोटो : अमर उजाला
Unnao Suffocation Incident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बांगरमऊ में मोहल्ला कटरा निवासी सेना में सूबेदार की पत्नी और दो बच्चों के शव सोमवार सुबह कमरे के अंदर मिले। कमरे में कोयले की अंगीठी रखी थी। पोस्टमार्टम में दम घुटने से तीनों की मौत की पुष्टि हुई है। बांगरमऊ कोतवाली के मोहल्ला कटरा निवासी आलोक सिंह सेना में सूबेदार हैं। इस समय वह लद्दाख में तैनात हैं। सोमवार सुबह उन्होंने पत्नी रचना सिंह उर्फ नीशू (35) को कई बार फोन मिलाया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। घर से करीब 11 किलोमीटर दूर पैतृक गांव फतेहपुर चौरासी निवासी चचेरे भाई पंकज को फोन कर जानकारी करने के लिए कहा। पंकज सुबह 10 बजे बांगरमऊ पहुंचा और दरवाजे खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पंकज पड़ोसी की छत से घर में दाखिल हुआ। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।


 
Unnao News Mother and Two Children Die of Suffocation from Coal Stove in Closed Room
उन्नाव हादसा - फोटो : amar ujala
लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो रचना बेड पर मृत पड़ी थी। उसके दाहिने तरफ चार साल की बेटी वैष्णवी का शव पड़ा था। मां-बेटी के मुंह से झाग भी निकल रहा था। सात साल का बेटा वैभव फर्श पर मृत पड़ा था। बेड के पास ही एक अंगीठी रखी थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि रात को ठंड से बचाव के लिए अंगीठी जलाई होगी। सीओ अरविंद चौरसिया और कोतवाल राजेश पाठक पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने अंगीठी के साथ बच्ची के पास पड़ी दूध की बोतल और नाक के स्वाब का सैंपल लिया है। आलोक को सूचना दी गई है, वह उन्नाव के लिए निकल चुके हैं।
Unnao News Mother and Two Children Die of Suffocation from Coal Stove in Closed Room
उन्नाव हादसा - फोटो : amar ujala
खाना खाने के करीब तीन घंटे बाद हुई तीनों की मौत
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के अनुसार मां-बेटे की मौत खाना खाने के करीब तीन घंटे बाद हुई थी। अनुमान है कि रात करीब दस बजे तीनों की सोते समय हालत बिगड़ी और कार्बन मोनो ऑक्साइड के प्रभाव से कमरे में ऑक्सीजन की कमी हुई जो मौत की वजह बनी। रिपोर्ट के अनुसार तीनों के फेफड़े काम करना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Unnao News Mother and Two Children Die of Suffocation from Coal Stove in Closed Room
उन्नाव हादसा - फोटो : amar ujala
सुबह रिसीव नहीं हुआ फोन
सूबेदार आलोक सिंह 13 अक्तूबर 2024 को बेटे वैभव के जन्मदिन पर घर आए थे। एक महीने तक परिवार के साथ रहने के बाद 20 नवंबर को वह ड्यूटी पर गए थे। उन्होंने परिवार के लोगों से फोन पर बात करते हुए बताया कि उन्हें क्या पता था कि वह परिवार से आखिरी बार मिलकर जा रहे हैं। लद्दाख में ड्यूटी पर तैनात सूबेदार आलोक रोज रात और सुबह पत्नी एवं बच्चों से बात करते थे। रविवार रात आठ बजे उनकी पत्नी से फोन पर आखिरी बार बात हुई थी। सोमवार सुबह भी फोन किया था लेकिन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
Unnao News Mother and Two Children Die of Suffocation from Coal Stove in Closed Room
उन्नाव हादसा - फोटो : amar ujala
16 साल पहले हुई थी आलोक और रचना की शादी
नौकरी लगने के बाद आलोक की 13 जुलाई 2009 में फतेहपुर चौरासी थाना इलाके के भड़सर नौसहरा में रचना से शादी हुई थी। जिस समय शादी हुई थी आलोक की तैनाती केरल में थी। वह रचना को लेकर भी गया था। बेटे और बेटी का जन्म भी वहीं हुआ था। वर्ष 2023 में लद्दाख में पोस्टिंग होने के बाद आलोक ने पत्नी और बच्चों को पहले गांव भेजा, फिर बेटे की पढ़ाई के लिए बांगरमऊ के मोहल्ला न्यू कटरा में किराए के घर पर रखा। साल 2024 में अपना दो मंजिला घर बनवाकर वसंत पंचमी पर गृहप्रवेश कराया था। पत्नी और बच्चे वहीं रहते थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed