फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता कांड में एक बड़ा खुलासा, उच्चतम न्यायालय को पत्र लिख मां ने लगाई थी ये गुहार

Wed, 31 Jul 2019 03:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 31 Jul 2019 03:48 AM IST
विज्ञापन
Unnao Rape Case News: unnao misdeed victim's mother written a letter on 12 july to high court
कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का अरोप लगाने वाली किशोरी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

उन्नाव दुष्कर्म कांड में हर रोज एक नया खुलासा हो रहा है। सड़क हादसे से कुछ दिन पहले पीड़िता की मां ने एक संयुक्त प्रार्थना पत्र उच्चतम न्यायालय को लिखा था। जिसमें उनके परिवार की जान को खतरा बताया गया है। विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी की कार में सपा नेता के ट्रक ने टक्कर मारी थी। जिसके बाद से किशोरी गंभीर रूप से घायल है। उसकी चाची और मौसी की मौके पर ही मौत हो गई थी वहीं वकील महेंद्र की हालत भी नाजुक है।

Unnao Rape Case News: unnao misdeed victim's mother written a letter on 12 july to high court
विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण

दुष्कर्म पीड़िता किशोरी उसकी मां और चाची को कुछ ऐसा होने की आशंका थी इसलिए 12 जुलाई को उन्होंने उच्चतम न्यायालय को पत्र लिख मदद की गुहार लगाई थी।पीड़िता की मां ने बताया था कि, पेशी के लिए आते जाते समय और गांव में भी उसे तमाम धमकियां मिलती रहीं।

Unnao Rape Case News: unnao misdeed victim's mother written a letter on 12 july to high court
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की कार इसी ट्रक में भिड़ी थी - फोटो : अमर उजाला

रविवार को रायबरेली में हुए हादसे से 16 दिन पहले 12 जुलाई को किशोरी, उसकी मां और चाची ने संयुक्त रूप से एक प्रार्थनापत्र एसपी, सीबीआई, डीजीपी, आईजी, प्रमुख सचिव गृह और उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश को भी प्रार्थनापत्र भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Unnao Rape Case News: unnao misdeed victim's mother written a letter on 12 july to high court
हादसे के बाद उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की कार के परखच्चे उड़ गए थे - फोटो : अमर उजाला

शिकायती पत्र में बताया था कि 7 जुलाई को सुबह करीब नौ बजे विधाक के भाई कई अन्य लोगों के साथ उसके घर के बाहर आए और धमकाते हुए सुलह का दबाव बनाया। इसके एक दिन बाद आठ जुलाई को दुष्कर्म के मुकदमे में सह आरोपी शशि सिंह के पति ने घर पहुंचकर धमकी दी और सुलह न करने पर पूरे परिवार को जेल भेज देने की धमकी दी।

विज्ञापन
Unnao Rape Case News: unnao misdeed victim's mother written a letter on 12 july to high court
अब पीड़िता के घर पर तैनात की गई पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इन गंभीर आरोपों और शिकायतों के बाद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। न्याय की इस लड़ाई में उसने परिवार के कई सदस्यों को हमेशा के लिए खो दिया। पिता और दादी के बाद उसने उस चाची को भी खो दिया जिसने उसे न्याय की लड़ाई के लिए हौसला दिया। आज वह खुद की जिंदगी के लिए भी संघर्ष कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed