{"_id":"636f4088942dde6f49602102","slug":"unnao-case-many-secrets-buried-behind-the-murder-of-the-student","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लड़की के दिल में दफन कई 'राज': दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, छाती में बायीं ओर गुदा ये नाम, परिजन इससे अनजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की के दिल में दफन कई 'राज': दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, छाती में बायीं ओर गुदा ये नाम, परिजन इससे अनजान
Sat, 12 Nov 2022 03:30 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 12 Nov 2022 03:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव में अनुसूचित जाति की छात्रा की हत्या के पीछे कई राज दफन हैं। उसके सीने के बायीं ओर राज नाम गुदा (टैटू) हुआ है। यह राज कौन है, यह बड़ा सवाल है। बेटी कोई नाम गुदवाए थी, इससे परिजन भी अनजान हैं। परिजनों ने जिन पर आरोप लगाया है, उनसे जमीन का विवाद है। पिता के मुताबिक पड़ोस में तीन घरों की छत आपस में जुड़ी हैं। पड़ोसियों की मुताबिक तीसरे घर से कुछ लोग घटना से पहले छत के जीने से उतरते देखे गए गए। उधर, छात्रा की हत्या की सूचना पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल मृतका के गांव पहुंचा। गांव वालों से जानकारी लेने के बाद पूर्व विधायक इंदल रावत के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष आरती बाजपेई कार्यकर्ताओं के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं। परिजनों को हर तरह की कानूनी मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान कार्यकर्ता हंगामा करने लगे।
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कार्यकर्ताओं की मांग थी कि अपराधियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता ही सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्यकर्ताओं में दिनेश शुक्ला, आशीष त्रिपाठी, राजीव रत्न राजवंशी, ओम पांडेय, विश्वास निगम, सुयश बाजपेई, राम किशोर रावत, शिवम अवस्थी, विनोदकृष्ण शर्मा और मणिकांत रावत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
मृतका बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह पढ़ने में अच्छी थी और ऑनलाइन आईएएस की तैयारी कर रही थी। पिता ने बेटी को पढ़ाने के लिए एक लाख का लोन ले रखा है। पिता के मुताबिक बेटी बहुत सीधी और होशियार थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा का शव गुरुवार शाम उसके ही घर के आंगन में फर्श पर पड़ा मिला। शुरुआती जांच में सिर के पीछे की ओर गहरा जख्म और खून होने से फर्श पर सिर पटक कर हत्या की बात सामने आई।