फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां होली पर निकलती है ‘अनोखी बारात’

Wed, 15 Mar 2017 01:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 15 Mar 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
unique marriage on holi
अनोखी बारात - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर में होली के अवसर पर एक अनोखी बारात निकालने का रिवाज सालों से चला आ रहा है। सोमवार को परंपरा के अनुसार बैंडबाजाें के साथ होली के दूल्हे की बारात निकाली गई। गांव भ्रमण के दौरान द्वार-द्वार पर दूल्हे का टीका भी किया गया। ढोल की थाप पर थिरकते घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे।

यहां होली पर निकलती है ‘अनोखी बारात’

unique marriage on holi
अनोखी बारात
सरीला  क्षेत्र के जरिया गांव में पर्व पर होली की दूल्हे की बारात निकालने की प्राचीन परंपरा है। सज संवर कर घोड़े पर बैठे दूल्हे का द्वार-द्वार टीका भी होता है। गांव के देवस्थानों पर होली का दूल्हा माथा टेकने पूरी बारात के साथ जाता है। इस साल भी हरतारिया बाबा, देवी मंदिर, रामजानकी मंदिर सहित देव स्थानों में बारात के संग पहुंचकर दूल्हे ने माथा टेका।

यहां होली पर निकलती है ‘अनोखी बारात’

unique marriage on holi
अनोखी बारात में थिरकते घोड़े
ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरकते घोडे़ आकर्षण का केंद्र रहे। बारात में एक दर्जन से अधिक घोड़े शामिल रहे। बाजार मैदान से शुरुहुई दूल्हे की बारात का गांव भ्रमण के बाद वापस बाजार मैदान पहुंचने पर समापन किया गया। बारात का शुभारंभ ग्राम प्रधान रामस्वरूप ने किया। इस मौके पर गांव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। उधर, क्षेत्र में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed