{"_id":"58c57dfc4f1c1b1373dc3e2c","slug":"people-go-tample-after-entre-in-drain-water","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए इस गांव के लोग नाली के पानी से ही होकर क्यों जाते है मंदिर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए इस गांव के लोग नाली के पानी से ही होकर क्यों जाते है मंदिर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 14 Mar 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने कभी किसी ऐसे गांव के बारे में सुना है जहां के लोग नाले के पानी में होकर मंदिर जाते हों। ताज्जुब हुआ न सुनकर। आप सोच रहे होंगे मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर भला कौन नाले से होकर मंदिर जाएगा। आपको बता दें यह हकीकत है एक ऐसे गांव की जहां लंबे समय से ऐसा होता आ रहा है। इस गांव की यह सच्चाई जो कोई सुनता है वह दांतो तले उंगली दबा लेता है।
डेमो पिक
दरअसल, इस गांव की हकीकत ही कुछ ओर है। आप भी ये सच्चाई जानेंगे तो जरूर गच्चा खा जाएंगे। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले का मोहल्ला सराय जहां लोग नाली के पानी से होकर सुबह-सुबह मंदीर का कूच करते हैं।
डेमो पिक
ऐसा नहीं है कि उन्हें इससे कोई गुरेज नहीं। बल्कि गांव के लोगों की यह मजबूरी बन चुकी है। मोहल्ला चौधरी सराय में करीब दो माह से मुख्य गली में नाली का पानी बह रहा है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों भड़क उठे हैं। लेकिन क्या करें ये नहीं समझ पा रहे। अपने आपको असहाय महसूस कर रहे है। किसे सुनाए अपनी व्यथा।
मोहल्ला निवासी एडवोकेट नवीन कुमार दुबे बताते हैं कि सभी लोगों को महादेव के दर्शन को इसी नाली के पानी से होकर जाने को मजबूर होना पड़ा। मुख्य मार्ग से सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। पुलिया का निर्माण अधूरा होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
मोहल्ला निवासी एडवोकेट नवीन कुमार दुबे बताते हैं कि सभी लोगों को महादेव के दर्शन को इसी नाली के पानी से होकर जाने को मजबूर होना पड़ा। मुख्य मार्ग से सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। पुलिया का निर्माण अधूरा होने से लोगों को परेशानी हो रही है।