{"_id":"5c267557bdec2256e821eafb","slug":"two-homosexual-woman-fallen-in-love-and-get-married","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'समलैंगिक मोहब्बत' के वो पल नहीं भूल पाई लड़की, बेटा होने के बाद सहेली को बनाया जीवनसाथी, लगा हुजूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'समलैंगिक मोहब्बत' के वो पल नहीं भूल पाई लड़की, बेटा होने के बाद सहेली को बनाया जीवनसाथी, लगा हुजूम
Sat, 29 Dec 2018 04:57 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 29 Dec 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंदिशों को दरकिनार कर दो प्रेमी युवतियों ने शुक्रवार को समलैंगिक विवाह कर अलग दुनिया बसा ली। इनमें एक युवती एक बच्चे की मां भी है। रजिस्ट्रार कार्यालय में दोनों ने जयमाल डाली और रजिस्ट्रेशन के लिए प्रार्थनापत्र दिया। हालांकि विभाग ने समलैंगिक विवाह की वैधता का जीओ न आने का हवाला दिया। सुप्रीम कोर्ट के समलैंगिकता को मान्यता देने के बाद यूपी के हमीरपुर जिले के इस पहले समलैंगिक विवाह को देखने के लिए लोगों का हुजूम जुटा रहा।
डेमो पिक
दोनों युवतियां राठ कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली हैं। छह-सात साल से वे नजदीकी संबध में हैं। इनमें एक युवती (26) इंटर तक पढ़ी है। दूसरी युवती (21) शादीशुदा और एक बच्चे की मां है। इसके पिता परिषदीय स्कूल में शिक्षक हैं, दूसरी मजदूर की बेटी है। शिक्षक ने बेटी की शादी कानपुर देहात जिले में करीब तीन साल पहले की थी। लेकिन तब भी युवती ने सहेली से दोस्ती खत्म नहीं की। एक साल पहले ही उसे पुत्ररत्न हुआ, जो वर्तमान में एक युवक के पास पल रहा है। पुलिस का कहना है कि शादी के बाद एक बार ही युवती ससुराल गई। वापस आने के बाद राठ कस्बे में ही अपनी हमसफर के साथ ही रहने लगी थी।
डेमो पिक
दोनों सहेलियों ने समलैंगिक विवाह के बाद डीएम अभिषेक प्रकाश को संबोधित पत्र भी कार्यालय में दिया और बताया कि दोनों एक दूसरे को दिलोजान से चाहती हैं। दोनों लोगों ने शादी कर ली है। डीएम को दिए नोटरी पत्र में उन्होंने कहा कि वे दोनों एक-दूसरे के प्रति वचनबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न करे। वे दोनों बालिग हैं। शुक्रवार को रजिस्ट्रार ऑफिस में इस जोड़े को देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। मजदूर की बेटी के वकील दयाशंकर तिवारी ने बताया कि शादी को रजिस्टर्ड कराने के लिए आवेदन दिया गया है।
विज्ञापन
डेमो पिक
सब रजिस्ट्रार रामकिशोर पाल ने कहा कि समलैंगिक शादी से जुड़ा विभाग में कोई शासनादेश अभी नहीं आया है। इस वजह से दोनों की शादी को मान्यता देने से इनकार कर दिया गया है।