{"_id":"5b438b3c4f1c1b0f278b57c6","slug":"two-death-in-road-accident-in-kannauj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाइयों की बारात में जाते वक्त हुई दो की मौत, दुल्हनों के ससुराल पहुंचने के बाद आए शव, मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाइयों की बारात में जाते वक्त हुई दो की मौत, दुल्हनों के ससुराल पहुंचने के बाद आए शव, मच गया कोहराम
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 10 Jul 2018 08:02 AM IST
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज जिले में छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम रामनगर में शादी की खुशियां उस समय काफूर हो गईं जब बारात में जाते समय सड़क दुर्घटना में दूल्हे के भाई समेत एक अन्य रिश्तेदार की मौत हो गई। घटना के बाद गमगीन माहौल में शादी की रस्म अदायगी की गई। सोमवार शाम मृतकों के शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
ग्राम रामनगर निवासी श्रीराम सिंह के बेटों ओमवीर व अतवीर की शादी जनपद मैनपुरी के भोगांव थानांतर्गत ग्राम गोविंद नगर (नगल कुआं) निवासी नोरतन सिंह की बेटियों शारदा व किरन के साथ तय हुई थी। रविवार शाम करीब सात बजे निकरौसी के बाद बारात गोविंदनगर के लिए रवाना हुई। दूल्हे का बड़ा भाई जयवीर (25) पुत्र श्रीराम सिंह बाइक से बारात में शामिल होने जा रहा था।
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
उसके साथ उसकी बुआ शीला का बेटा अखिलेश (20) पुत्र श्रीपाल नायक भी था। जब वह लोग रात करीब साढ़े नौ बजे जनपद मैनपुरी के भोगांव थानांतर्गत ग्राम द्वारिकापुर के पास जीटी हाइवे पर पहुंचे तभी सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी होते ही शादी की खुशियां काफूर हो गईं। बाराती घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। उधर, आनन-फानन शादी की रस्म अदायगी कर गमगीन माहौल में बारात विदा कर दी गई। सोमवार शाम मृतकों के शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
दुल्हनों के बाद गांव पहुंचे दो शव
छोटे भाइयों की शादी में शामिल होने की ख्वाहिश जयवीर की अधूरी रह गई। बाइक से बारात में शामिल होने जा रहा जयवीर और उसकी बुआ का बेटा अखिलेश रास्ते में ही काल के गाल में समा गया। सोमवार सुबह दुल्हनों के गांव पहुंचने के बाद जयवीर और अखिलेश का शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों का कहना था कि भाइयों की शादी की पूरी जिम्मेदारी जयवीर ने ही उठाई थी। शादी को लेकर वह काफी खुशी था लेकिन उसे क्या पता था कि वह ही अपने भाइयों की बारात में शामिल नहीं हो पाएगा।

मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
बारात में शामिल होने जा रहे जयवीर की सड़क हादसे में मौत हो जाने से उसकी पत्नी रिंकी बदहवास हो गई। बेटे के शव को देख उसकी मां मालती व पिता रामसिंह को रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं, जयवीर की मौत से उसके दो मासूम बच्चों अंशुल (4) व आनंद (03) के सिर से पिता का साया उठ गया।