फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिन भर कपकपाया कानपुर, दो ने दम तोड़ा

Fri, 09 Dec 2016 01:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 09 Dec 2016 01:07 PM IST
सार

- शीत लहर का कहर, सामान्य से छह डिग्री नीचे पहुंचा पारा
- गलन भरी सर्दी ने दिनभर बेचैन किया, दो लोगों की हार्ट अटैक से मौत 

विज्ञापन
two dead due to cold in kanpur
गुरुवार रात को सर्दी का प्रकोप - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
हवाओं की दिशा में लगातार बदलाव और मौसम के उतार-चढ़ाव की वजह से गुरुवार को अधिकतम पारा सामान्य से छह डिग्री नीचे आ गया। वहीं शीत लहर ने लोगों के हाथ पांव सुन्न कर दिए।

 

पहले ट्रेन लेट होने की तकलीफ और उस पर बढ़ती ठंड की तकलीफ

two dead due to cold in kanpur
कानपुर सेंट्रल पर रेल का इंतजार करते यात्री - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
धूप भी राहत नहीं दे सकी तो वहीं रात को भी कानपुर कपकपाता रहा। दरअसल, पहाड़ों पर भीषण बर्फबारी हो रही है। उत्तर-पश्चिम की हवाएं वहीं से होकर आती और मैदानी क्षेत्रों में गलन बढ़ाती हैं। यह सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है। गुरुवार को गलन से सारे रिकार्ड टूट गए।  

बता दें दिसंबर के दूसरे हफ्ते में ऐसी गलन कई सालों बाद पड़ी है। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों के बाहर अलाव जला दिन काटा।  गुरुवार को अधिकतम पारा 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य (23.6 डिग्री) से छह डिग्री कम है। 

रेलवे स्टेशन पर लोग घंटों ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए। ज्यादातर लोग अपना बोरिया-बिस्तर साथ लेकर आए थे। ठंड से बचने के लिए यात्रियों ने इनका सहारा लिया। वहीं ज्यादातर ट्रेनें घना कोहरा होने के चलते अपने निर्धारित समय से देरी पर पहुंच रही है। 

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि यह दूसरा मौका है, जब इतनी सर्दी पड़ी। इसका कारण उत्तराखंड की बर्फीली हवाएं हैं। वहीं दिन की सर्दी ने पिछले 25 सालों का रिकार्ड भी तोड़ दिया है। 1991 के बाद इस 8 दिसंबर को अधिकतम पारा इतने नीचे नहीं गिरा था। पिछले कई सालों में इस दिन का सामान्य पारा 24-25 डिग्री सेल्सियस रहा है। 

 

 

ठंड के कहर से दो ने दम तोड़ा

two dead due to cold in kanpur
कोहरे में धीमी रफ्तार में रेंगने पर मजबूर ट्रेन - फोटो : अमर उजाला, कानपुर

गुरुवार को कानपुर में दो लोगों की ठंड से मौत हो गई। वहीं, दो दर्जन मरीज गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचे। कार्डियोलाजी में भर्ती चकेरी के कृष्णा नगर के नेताजी नगर निवासी नन्हे लाल (55) पेंटर था। परिजनों के अनुसार नन्हे को ठंड लग गई थी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम पारा भी गिरा

two dead due to cold in kanpur
भीषण कोहरे में सड़कों पर कम नजर आए दुपहिया वाहन - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
शीत लहर की वजह से न्यूनतम पारा भी सामान्य से नीचे आ गया। यह पारा 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह इस मौसम का सबसे कम पारा है। इससे पहले सामान्य पारा 10.7 डिग्री रिकार्ड किया गया था।  
 

नमी 100 फीसदी
वातावरण की नमी 100 फीसदी हो गई है। नमी ही वाष्प बनाती है। यह पृथ्वी के ऊपरी और निचले हिस्से में जमकर गलन बढ़ाती है। यही कोहरे और शीत लहर की बड़ी वजह है। वातावरण में दोपहर की नमी 78 फीसदी रही है। 
 

विज्ञापन

आगे भी कड़ाके की सर्दी

two dead due to cold in kanpur
कोहरे में गाड़ियां धीमी गति से चलती आई नजर - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
मौसम विज्ञान विभाग के हिसाब से अगले तीन दिनों तक कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। अधिकतम पारा 18, 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। न्यूनतम पारा 9 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। वातावरण में सुबह की नमी भी 100 फीसदी रहने का अनुमान है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed