फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...तस्वीरों में देखें, कैसे धूं-धूंकर स्वाहा हो गया करोड़ों का ‘शानदार पार्टी लॉन’

Thu, 08 Dec 2016 03:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 08 Dec 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन
destroying millions great party lawn in kanpur
कानपुर के फजलगंज में बने पार्टी लॉन में लगी भीषण आग - फोटो : गौरव शुक्ला
कानपुर के फजलगंज में अमर उजाला दफ्तर के पीछे बने रिविएरा पार्टी लॉन में गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस आग की वजह से करोड़ों का ‘शानदार पार्टी लॉन’ धूं-धूंकर स्वाहा हो गया। 

कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं बुझ रही आग

destroying millions great party lawn in kanpur
पार्टी लॉन में आग बुझाने का प्रयास करते दमकलकर्मी - फोटो : करन यादव
आज दयाल परिवार की ओर से पगड़ी की रस्म की पार्टी चल रही थी। तभी अचानक आग लग जाने से पूरा पंडाल जलकर राख हो गया। पार्टी लॉन के मालिकों के अनुसार इसी महीने लगातार कई शादियां और अन्य समारोह की बुकिंग है। 

आग बुझाने के लिए जुटी पब्लिक

destroying millions great party lawn in kanpur
कानपुर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
फजलगंज स्थित रिवेएरा पार्टी लॉन में लगी आग को बुझाने के लिए पब्लिक भी जुट गई। रिवेएरा के मालिकों में शामिल राज पखरनी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट से उस समय लगी जब पगड़ी रस्म का कार्यक्रम चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरब्रिगेड की 6 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

destroying millions great party lawn in kanpur
कानपुर के रिविएरा पार्टी लॉन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
पार्टी लॉन में लगी भीषण आग को बुझआने के लिए फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा उन लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं जिनकी इसी हफ्ते शादी के लिये बुकिंग कराई गई थी। 
विज्ञापन

भीषण आग पर काबू पाना हुआ मुश्किल

destroying millions great party lawn in kanpur
आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
पार्टी लॉन के कर्मचारियों के मुताबिक इसकी ओपनिंग हाल ही में 14 नवंबर को हुई थी। अभी तक केवल दो शादियां ही यहां हो पाई हैं। तीसरे कार्यक्रम पगड़ी की रस्म के दौरान यह भीषण आग लग गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed