फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोचिंग संचालक सहवान की ख़ुदखुशी व नमरा हत्याकांड में आया नया मोड़, अब हो सकता है कुछ ऐसा

Mon, 29 Jul 2019 03:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 29 Jul 2019 03:22 AM IST
विज्ञापन
twist in Coaching moderator Shahwan And Namra Murder Case
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में  बहुचर्चित नमरा हत्याकांड  व सहवान ख़ुदकुशी में नया मोड़ आया है, सहवान और नमरा में पुलिस जल्द ही फाइनल रिपोर्टर(एफआर) लगाएगी। बस पुलिस को फोरेंसिक लैब से हैंड राइटिंग रिपोर्ट आने का इंतजार है। दरअसल पुलिस को अभी तक की जांच में नमरा की हत्या व सहवान की खुदकुशी में किसी अन्य के शामिल होने की साक्ष्य नहीं मिले हैं। लिहाजा पुलिस केस को बंद करेगी।



 
twist in Coaching moderator Shahwan And Namra Murder Case
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर के केशवपुरम स्थित नागेश्वर अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 612 में कोचिंग संचालक मोहम्मद सहवान अपनी दूसरी पत्नी नमरा खान के साथ रहता था। 29 अप्रैल की रात को सहवान ने नमरा की हत्या कर खुद बिल्हौर में सल्फास खाकर खुदकुशी कर ली थी।


 
twist in Coaching moderator Shahwan And Namra Murder Case
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मामले में नमरा के पिता शहंशाह खान ने सहवान व उसके परिवारीजनों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में आरोपी सहवान की मौत हो चुकी हैं, वहीं अन्य उसके परिवारीजनों के खिलाफ कोई सुबूत नहीं मिले हैं।साफ है कि पहले सहवान ने हत्याकांड को अंजाम दिया और फिर आत्महत्या कर ली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
twist in Coaching moderator Shahwan And Namra Murder Case
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
वहीं पुलिस को फ्लैट से सहवान की डायरी मिल थी। जिसमें सुसाइड नोट लिखा था। डायरी की हैंडराइटिंग सहवान की है या नहीं इसकी जांच के लिए डायरी को फोरेंसिक लैब लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
twist in Coaching moderator Shahwan And Namra Murder Case
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
इंस्पेक्टर ने बताया कि शुरुआती जांच में लगभग साफ था कि राइटिंग सहवान की है। इसलिए रिपोर्ट में भी यही बात स्पष्ट हो जाएगी। जिसके आधार पर एफआर लगाई जाएगी। अगर रिपोर्ट निगेटिव आती है तो जांच को आगे बढ़ा कार्रवाई की जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed