{"_id":"5d3c73938ebc3e6d1525ab6a","slug":"lover-asked-girlfriend-to-make-relations-with-his-friend-now-husband-left-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका ने ठुकराया था प्रेमी के साथ सुहागरात का ऑफर, अब डॉक्टर के खून मांगने पर पति भी छोड़ गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका ने ठुकराया था प्रेमी के साथ सुहागरात का ऑफर, अब डॉक्टर के खून मांगने पर पति भी छोड़ गया
Sun, 28 Jul 2019 07:51 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 28 Jul 2019 07:51 AM IST
अस्पताल में भर्ती प्रेमिका
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर निवासी घायल महिला का पति व उसके परिजन उसे मौत के मुहाने पर छोड़कर हैलट से भाग गए। हैलट प्रशासन ने शनिवार को स्वरूप नगर पुलिस को सूचना दी। हैलट चौकी इंचार्ज ने फतेहपुर पुलिस से संपर्क किया।
युवती को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को पुलिस उसके परिजनों के घर फतेहपुर जाएगी। फोन पर महिला के पति ने बताया कि डॉक्टर ने खून मांगा इसलिए वह उसे छोड़कर भाग गया। बांदा निवासी एक युवती की शादी 2008 में फतेहपुर के एक गांव के युवक से हुई थी।
युवती को कुएं से निकालते लोग
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक कुछ महीने बाद ही गांव निवासी एक युवक से महिला को प्रेम हो गया जिसके बाद उसके ससुराल वालों ने उसे छोड़ दिया था। तब से वह अपने मायके में रह रही थी। चार जुलाई को महिला के प्रेमी लवकुश ने आखिरी बार मिलने की बात कहकर उसे फतेहपुर बुलाया।
विज्ञापन
रस्सी और बाेरी की सहायता से युवती को निकाला गया
- फोटो : अमर उजाला
यहां पर उसने अपने साथी चंदन के साथ मिलकर उसको पीटा और फिर गला रेतकर कुएं में फेंक दिया। तीन दिन तक वह कुएं में पड़ी रही। सात जुलाई को सुबह ग्रामीणों ने उसे देखा, जिसके बाद उसके पति को जानकारी दी गई। उसे हैलट में भर्ती कराया गया। चार दिन पहले उसके पति व अन्य परिजन उसे अस्पताल में छोड़कर भाग निकले।
कुएं से निकलने के बाद युवती
- फोटो : अमर उजाला
फोन नंबर मिला गलत
हैलट चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि अस्पताल के रिकार्ड में जो मोबाइल नंबर महिला के पति का दर्ज था वो गलत है। रविवार को टीम फतेहपुर उसके गांव जाएगी। मामले में आरोप लवकुश कोर्ट में सरेंडर कर चुका है।
ये है असल मामला
फतेहपुर निवासी लवकुश ने अपनी सुहागरात के दिन पत्नी से पहले प्रेमिका को ऑफर दिया। उसे बाइक से जंगल में ले गया। वहां दोस्त के साथ संबंध बनाने को कहा। प्रेमिका के मना करने पर चाकू से गला रेत दिया। प्रेमिका को सूखे कुएं में फेंककर दोनों आरोपी भाग गए। यह घटना गुरुवार रात की है। रविवार सुबह नौ बजे एक चरवाहे ने महिला की चीख सुनी और ग्रामीणों को सूचना दी।