फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हमीरपुर हादसे में तीन मौत: एक साथ उठी पिता व दोनों बेटों की अर्थी, मां रोते-रोते चीख पड़ी…बोलीं- मुझे भी ले चलो

Thu, 31 Oct 2024 11:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 31 Oct 2024 11:13 AM IST
सार

Hamirpur News: हमीरपुर-कालपी मार्ग पर डंपर के कुचलने से बाइक सवार पिता-पुत्रों की मंगलवार रात मौत हो गई थी। जब तीनों की अंतिम यात्रा निकली, तो हर आंख नम हो गई।

विज्ञापन
Three deaths in Hamirpur accident The funeral procession of the father and the two sons was taken out together
hamirpur road accident - फोटो : amar ujala

हमीरपुर जिले में मंगलवार रात शहर के हमीरपुर-कालपी मार्ग (स्टेट हाईवे) पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पिता व दो पुत्रों को रौंद दिया। हादसे में बेटों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता ने कानपुर ले जाते समय ऑक्सीजन के अभाव में रास्ते में दम तोड़ दिया था। बुधवार को जब एक साथ पिता-पुत्रों की अर्थी उठी तो कोई भी अपने आंसू रोक नहीं पाया।



यमुना तट स्थित श्मशान घाट पर एक साथ तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। उधर, पत्नी अपने पति व बच्चों के शव देख रोती-बिलखती रही। उधर, हादसे के बाद से मोहल्लों में लोगों के घरों में चूल्हे तक नहीं जले। आधीरात तक परिजनों के साथ लोग गमगीन बैठे रहे। वहीं लोगों ने नो इंट्री खुलने पर निकलने वाले ट्रकों-डंपरों की तेज रफ्तार व बाईपास निर्माण में हो रही देरी को लेकर आक्रोश जताया।

Three deaths in Hamirpur accident The funeral procession of the father and the two sons was taken out together
hamirpur road accident - फोटो : amar ujala

रमेड़ी मोहल्ला निवासी पीडब्ल्यूडी के कनिष्ठ लिपिक जयप्रकाश (52) मंगलवार की शाम धनतेरस पर खरीदारी करने के लिए अपने दोनों बेटों आयुष (13) व अथर्व (12) के साथ बाइक से गए मुख्यालय में बाजार निकले थे। बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया था। हादसे में आयुष व अथर्व की मौके पर ही मौत हो गई।

Three deaths in Hamirpur accident The funeral procession of the father and the two sons was taken out together
hamirpur road accident - फोटो : amar ujala

एक साथ हुआ तीनों शवों का अंतिम संस्कार
वहीं, जयप्रकाश की कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को तीनों शवों को पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद एक साथ तीनों शवों का अंतिम संस्कार कराया गया। मोहल्ले से जब तीनों के शव निकले तो कोई भी अपने आंसू नहीं रोक सका। पिता-पुत्रों की एक साथ मौत की घटना से मोहल्ले में मातम छाया रहा। लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना आक्रोश जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Three deaths in Hamirpur accident The funeral procession of the father and the two sons was taken out together
hamirpur road accident - फोटो : amar ujala

दिवाली पर आयुष ने मांगा था काला कुर्ता, अथर्व ने नीला
घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार रात भर मोहल्ले में चीख पुकार मची रही। धनतेरस को लेकर लोगों ने घरों में सजावट को लगाई गईं लाइटें बंद रखीं। मृतक जयप्रकाश की गमगीन भतीजी नैना अपने चाचा व भाइयों की बातें कर फफककर रो पड़ी। उसने बताया कि मंगलवार सुबह चाचा घर आए थे और शाम को बाजार जाने के लिए उससे भी पूछ रहे थे। बताया कि चाचा ने उसे बताया कि आयुष दिवाली के लिए काला और अथर्व नीला कुर्ते की मांग कर रहा है और कहा था कि तुम भी बाजार चलना।

विज्ञापन
Three deaths in Hamirpur accident The funeral procession of the father and the two sons was taken out together
hamirpur road accident - फोटो : amar ujala

पिता की तरह क्रिकेट का दीवाना था आयुष
नैना के अनुसार उसके चाचा को क्रिकेट खेलने का बहुत शौक था। वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ खेलने जाते थे। उन्हीं की तरह आयुष भी क्रिकेट का दीवाना था। उसने कई मैच खेल कर ट्रॉफी जीती थी। बताया कि मुख्यालय स्थित लार्ड बुद्धा स्कूल में आयुष कक्षा आठ व अथर्व कक्षा सात का छात्र था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed