भारत के सबसे बड़े पर्व दिवाली के लिए हर जगह तैयारियां चल रही हैं। लेकिन देवभूमि हिमाचल प्रदेश में एक ऐसा भी गांव है, जहां दिवाली पर्व नहीं मनाया जाता। जी हां, हमीरपुर जिले के सम्मू गांव में सैकड़ों साल से दिवाली पर्व नहीं मनाया जाता है और न ही इस दिन घरों में किसी भी तरह का पकवान बनाया जाता है। जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूरी पर स्थित सम्मू गांव में दिवाली को लेकर कोई रौनक नहीं देखी जा रही है। सैकड़ों सालों से लोग यहां पर्व मनाने से परहेज कर रहे हैं।
Himachal: हिमाचल के इस शापित गांव में सैकड़ों सालों से नहीं मनाई जाती दिवाली, घर में पकवान बनाने की भी मनाही
अमर उजाला नेटवर्क, भोरंज (हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 30 Oct 2024 10:28 PM IST
सार
देवभूमि हिमाचल प्रदेश में एक ऐसा भी गांव है, जहां दिवाली पर्व नहीं मनाया जाता। अगर किसी परिवार ने गलती से भी पटाखे जलाने के साथ घर पर पकवान बनाने का काम किया तो फिर गांव में या तो आपदा आएगी या फिर किसी की अकाल मृत्यु हो जाएगी। जानिए क्या है पाैराणिक मान्यता...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन