फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर मिला रेलवे ट्रैक पर सिलिंडर: 48 दिन में 5वीं साजिश, क्या जांच को भटकाने की शरारत?

Wed, 02 Oct 2024 10:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 02 Oct 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
This mischief could be done to derail the ongoing investigation of Sabarmati Express and Kalindi case
ट्रेन हादसे - फोटो : अमर उजाला

कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में रेलवे ट्रैक पर मिले बोल्डर, एलपीजी सिलिंडर, पेट्रोल व बारूद जहां साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं, वहीं बार-बार फायर सेफ्टी सिलिंडर का मिलना के पीछे किसी की शरारत हो सकती है। या फिर पूर्व की जांच को प्रभावित करने के लिए इस तरह की घटनाएं को अंजाम दिया जा रहा है।



बुधवार को कानपुर देहात के अंबियापुर रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर की दूरी पर दिल्ली-हावड़ा रूट पर डाउन ट्रैक पर फायर सेफ्टी सिलिंडर मिला। बीते 48 दिनों में इस तरह की यह पांचवीं घटना है। फिलहाल पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे स्टाफ ने अराजक और शरारती तत्वों की तलाश शुरू कर दी है। ऐसे लोगों के लिए सेंट्रल स्टेशन और उसके आगे के छोटे स्टेशनों के नजदीक इस तरह की घटनाओं को अंजाम देना आसान है, क्योंकि वाया कानपुर होकर झांसी, दिल्ली, हावड़ा, लखनऊ, कासगंज रूट पर रोजाना लगभग 300 ट्रेन और 50 के आसपास मालगाड़ी गुजरती है। सबसे ज्यादा व्यस्त दिल्ली हावड़ा ट्रैक है, जिसपर वंदे भारत, शताब्दी, राजधानी, हमसफर, दुरंतो, गरीब रथ समेत कई सुपर फास्ट ट्रेनों की आवाजाही रहती है।

This mischief could be done to derail the ongoing investigation of Sabarmati Express and Kalindi case
Kalindi Express Accident - फोटो : अमर उजाला
जांच करने वाली टीम के अनुसार संभावना है की साजिश की घटनाओं के बीच शरारती रेलवे ट्रैक पर फायर सिलिंडर रखकर सनसनी फैला रहे हैं। उनका इरादा साबरमती एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस मामले की चल रही जांच को गलत दिशा में मोड़कर प्रभावित करना भी हो सकता है।
This mischief could be done to derail the ongoing investigation of Sabarmati Express and Kalindi case
Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
फिलहाल कई पहलुओं पर जांच चल रही है। आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट विजय प्रकाश पंडित ने बताया की आरपीएफ के साथ ही जीआरपी, पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां अपनी अपनी जांच कर रही हैं। हर पहलू को देखा जा रहा है। रेलवे के तकनीकी स्टाफ से मदद ली जा रही है। ब्लैक स्पॉट और संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर है। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन
This mischief could be done to derail the ongoing investigation of Sabarmati Express and Kalindi case
Kalindi Express - फोटो : amar ujala
कब कब हुई घटनाएं
- 16 अगस्त की रात 2.37 बजे कानपुर झांसी रेलवे लाइन पर बोल्डर रखा गया, जिसकी वजह से वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतर गई।
- आठ सितंबर को अनवरगंज कासगंज रूट पर बरराजपुर स्टेशन के पास भरा हुआ एलपीजी सिलिंडर रख प्रयागराज से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश रची गई। घटना स्थल के पास पेट्रोल की बोतल और बारूद मिला था। ट्रेन सिलिंडर से टकरा भी गई थी।
 
विज्ञापन
This mischief could be done to derail the ongoing investigation of Sabarmati Express and Kalindi case
Kalindi Express - फोटो : amar ujala
- 20 सितंबर को सरसौल के प्रेमपुर स्टेशन की लूप लाइन पर पांच लीटर क्षमता का खाली एलपीजी सिलिंडर मिला था।
- 29 सितंबर को गोविंदपुरी स्टेशन से 500 मीटर की दूरी पर पांच किलो का फायर सेफ्टी सिलिंडर मिला। यह गोरखपुर रेलवे मंडल से कुशीनगर एक्सप्रेस के लिए दिया गया था। इसकी जांच जारी है।
- 2 अक्तूबर को कानपुर से दिल्ली रूट पर अंबियापुर स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर फायर सेफ्टी सिलिंडर (अग्नि शमन यंत्र) पड़ा हुआ मिला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed