{"_id":"66fc3d69cd03cb40960bc7f9","slug":"ind-vs-ban-india-s-huge-record-with-clean-sweep-of-bangladesh-2024-10-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ND vs BAN: बांग्लादेश के क्लीन स्वीप के साथ भारत का विराट रिकॉर्ड, घरेलू टेस्ट सीरीज में लगातार 18वीं जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ND vs BAN: बांग्लादेश के क्लीन स्वीप के साथ भारत का विराट रिकॉर्ड, घरेलू टेस्ट सीरीज में लगातार 18वीं जीत
Tue, 01 Oct 2024 11:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 01 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
टेस्ट मैच
- फोटो : अमर उजाला
बारिश व गीली आउटफील्ट के कारण ढाई दिन का मैच स्थगित होने के बाद विश्व टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारतीय टीम ने ग्रीन पार्क में दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया। इसी के साथ भारतीय टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में 98 अंक के साथ अपना शीर्ष क्रम सुरक्षित रखा है। वहीं, भारतीय टीम ने घरेलू टेस्ट सीरीज में लगातार 18वीं जीत दर्ज कर रिकॉर्ड भी बनाया है।
टेस्ट मैच
- फोटो : अमर उजाला
उन्हें मेहंदी हसन मिराज ने हसन महमूद के हाथों कैच कराया। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शुभमन गिल ने भी दर्शकों को निराश किया और छह रन पर हसन मिराज की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। 34 रन पर दो विकेट खोने के बाद यशस्वी जायसवाल का साथ देने के लिए मैदान पर विराट कोहली आए और स्कोर आगे बढ़ाया। इस बीच यशस्वी ने अपना अर्द्धशतक पूरा किया। जब भारत के 15.6 ओवर में 92 रन थे, तभी तैजुल हसन की गेंद पर यशस्वी शाकिब को कैच दे बैठे। यशस्वी ने 45 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके व एक छक्के की मदद से 51 रनों की पारी खेली।
टेस्ट मैच
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद विराट कोहली और ऋषभ पंत ने 17.2 ओवर में तीन विकेट पर शेष रन बनाकर सात विकेट से जीत दर्ज की। कोहली 37 गेंदों पर चार चौकों की सहायता से नाबाद 29 रन व पंत पांच गेंदों पर नाबाद चार रन बनाकर पवेलियन लौटे। बांग्लादेश की ओर से मेहंदी हसन मिराज ने दो व तैजुल ने एक विकेट लिया। इसके पहले बांग्लादेश की टीम ने कल के स्कोर दो विकेट पर 26 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने दस रन ही जोड़े थे कि पहली पारी में शतक बनाने वाले मोमिनुल हक को दो रन पर अश्विन ने केएल राहुल के हाथों कैच करवाकर तीसरा झटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
टेस्ट मैच
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कप्तान नजमुल हसन शांतों ने शादमान इस्लाम के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 52 रन के पार पहुंचाकर भारत की बढ़त को खत्म किया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी भी बनाई। इस जोड़ी को स्पिनर जडेजा ने नजमुल को 19 रन के योग पर बोल्ड कर तोड़ा, उस समय बांग्लादेश का स्कोर 91 रन था। इस बीच शादमान इस्लाम ने अपने पचास रन पूरे किए। हालांकि, शादमान को आकाशदीप ने स्लिप में यशस्वी के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। उन्होंने 101 गेंदों का सामने करते हुए 10 चौकों की मदद से 50 रन बनाए। 93 रनों पर पांचवां विकेट गिरने के बाद स्कोर में एक रन ही जुड़े थे कि जडेजा ने लगातार दो झटके देकर बंगलादेश की मुश्किलें बढ़ा दीं। जडेजा ने पहले लिट्टन दास को एक रन पर क्लीन बोल्ड किया, इसके बाद शाकिब अल हसन को नौ रनों पर विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराया।
विज्ञापन
टेस्ट मैच
- फोटो : अमर उजाला
विकेट पर एक छोर संभाले मुश्तिफिकुर रहीम और मेहंदी हसन मिराज ने टीम का स्कोर 100 रनों के पार पहुंचाया। 36.3 ओवर में 118 रन के स्कोर पर मेहंदी हसन मिराज को नौ रन पर बुमराह ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए तैजुल इस्लाम को बुमराह ने एलबीडब्ल्यू कर शून्य पर मैदान से बाहर भेजा। वहीं, बुमराह ने 47वें ओवर की अंतिम गेंद पर मुश्तिफिकुर रहीम को बोल्ड कर बांग्लादेश को 146 रनों पर समेट दिया। मुश्तिफिकुर ने 63 गेंदों का सामना करते हुए 37 रन बनाए। वहीं, खालिद अहमद 11 गेंद पर पांच रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 17 रन देकर 3, अश्विन ने 50 रन देकर 3 और जडेजा ने 34 रन देकर तीन विकेट चटकाए, जबकि एक विकेट आकाशदीप को मिला।