पांच फीट की रानी की एक झलक पाने के लिए लग जाता है मजमा, इसी प्यार में छोड़ दिया भाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब भीड़ भरे रोड में हजारों लाखों की कीमत की गाड़ियां निकलती है। शायद ही लोग किसी गाड़ी को देखने या उसके गुजरने का इंतजार करते हों लेकिन घोड़ी वाले बाबा की सवारी निकलने का इंतजार शहर के लोगों को रहता है। यह अंदाज अनोखा नहीं है बल्कि पुराना है। आज लोगों को यही भा रहा है।
देखते देखते घोड़ी वाले बाबा हजारों लोगों के पसंद बन चुके हैं। बाबा को भी घोड़ी से इस कदर प्यार है कि इसके लिए अपने भाई से भी झगड़ा हुआ और उनके भाई ने साथ रहना छोड़ दिया।
दिबियापुर में रहने वाले 80 वर्ष उम्र के नीलकंठ का पुर्वा निवासी मान सिंह यादव सड़क पर अपनी ऊंची घोड़ी की पीठ पर बैठकर निकलते हैं। वाहनों की भीड़ में अकेले घोड़ी पर सवार मान सिंह की ओर बरबस ही लोगों की निगाहें पहुंच जाती हैं। बुधवार को एक कोल्ड स्टोरेज के उद्घाटन अवसर पर वह अपनी घोड़ी पर सवार होकर पहुंचे तो उनकी घोड़ी के बारे में पूछने वाले लोगों की भीड़ लग गई।
मानसिंह बताते हैं कि 35 बरस हो गए हैं घोड़ी रखते रखते। इसी वजह से आसपास के कई गांवों के लोग उन्हें घोड़ी वाले बाबा कहकर पुकारने लगे हैं। उन्होंने बताया कि उसकी घोड़ी रानी की उम्र इस समय 33 महीने की है। अभी रानी के चार दांत ही निकले हैं और ऊंचाई भी लगभग पांच फुट हो गई है। पूरे आठ दांत निकलते निकलते रानी की ऊंचाई बढ़कर लगभग छह फुट हो जाएगी।