फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंए में मिला कंकाल, भांजे ने इस अंग को देखकर कहा ये तो मामा की डेड बॉडी है

Tue, 27 Feb 2018 09:31 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 27 Feb 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
a skeleton found in a Well
डेमो पिक
यूपी / फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद में रविवार सुबह ग्रामीणों को कुएं में नरकंकाल दिखाई दिया। गांव वालों ने इसकी सूचना प्रधान पति सतेंद्र सिंह को दी गई। सूचना मिलने पर सीओ महावीर सिंह और दरेागा धनपाल सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की।

 
a skeleton found in a Well
डेमो पिक
थाना शमसाबाद के गांव चिलसरा निवासी संतराम और जदुनाथ ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर शव की शिनाख्त अपने मामा रामसिंह पाल के रुप में की। परिजनों ने कोतवाली पहुंच कर बताया कि उसके मामा के दाहिने हाथ की अंगुली कटी हुई थी।

 
a skeleton found in a Well
डेमो पिक
उन्होंने ने बताया कि शहर कोतवाली के मोहल्ला घमंडी कूंचा निवासी पंकज अग्रवाल के निसाई गांव में स्थित फार्म पर नौकरी करते थे। परिजनों ने बताया कि मामी की मौत काफी समय पहले हो चुकी है। उनके पास कोई जमीन भी नहीं थी। पंकज अग्रवाल भी कोतवाली पहुंच गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
a skeleton found in a Well
डेमो पिक
पंकज ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले ही रामपाल सिंह उनके यहां काम पर आया था। 16 फरवरी को वह चार हजार रुपये लेकर गया था। इसके साथ ही 1800 रुपये खाद के लिए लेकर गया था। मालूम हो कि पंकज अग्रवाल का फार्म हाउस और घटनास्थल की दूरी करीब 700 मीटर है। उधर, सीओ ने बताया कि नरकंकाल की शिनाख्त उनके भांजों ने की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई कर उसे तरमीम किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed