{"_id":"5bc776cdbdec22693032f858","slug":"this-festive-season-twenty-four-special-trains","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"त्योहारों पर रेलवे का तोहफा, फिर देर कैसी, जानिए कौन-सी है आपकी 'स्पेशल ट्रेन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा, फिर देर कैसी, जानिए कौन-सी है आपकी 'स्पेशल ट्रेन'
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 18 Oct 2018 07:13 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारों के मद्देनजर रेलवे ने 24 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान कर दिया है। उत्तर मध्य रेलवे के बाद अब उत्तर रेलवे ने अलग अलग रूटों पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने में लोगों को कोई परेशानी न हो, इसे देखते हुए रेलवे ने चार और स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें सियालदह-अजमेर (अप-डाउन), दिल्ली-दरभंगा (अप-डाउन) के बीच वाया कानपुर चलेंगी। इसके पहले रेलवे ने 20 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया था, जिसे बढ़ाकर अब 24 कर दिया है।
डेमो पिक
सियालदह-अजमेर एसी वीकली (02263/02264) : यह स्पेशल ट्रेन छह नवंबर से 20 नवंबर तक हर मंगलवार को शाम साढ़े छह बजे सियालदह से चलेगी। दूसरे दिन सुबह 9:55 पर कानपुर पहुंचेगी और पांच मिनट बाद रवाना होगी। अजमेर रात 10:05 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 8 से 22 नवंबर तक अजमेर से हर गुरुवार को रात 1:35 बजे चलेगी दूसरे दिन दोपहर 1:40 बजे सेंट्रल पहुंचेगी। सुबह 7:25 बजे सियालदह पहुंचेगी। इसमें चार कोच एसी-2, नौ कोच एसी-3 के होंगे।
डेमो पिक
दिल्ली-दरभंगा (05277/05278) : यह ट्रेन 17 नवंबर को रात साढ़े नौ बजे दरभंगा से चलेगी और दूसरे दिन दोपहर 2:40 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। 10 मिनट के ठहराव के बाद रात पौने दस बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 19 नवंबर को दिल्ली से रात 12:10 बजे चलेगी और सुबह पौने सात बजे सेंट्रल आएगी और 10 मिनट के ठहराव के बाद रात पौने 12 बजे दरभंगा पहुंचेगी। इसमेें एक कोच एसी-2, दो कोच एसी-3 और 13 स्लीपर और छह जनरल कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
ट्रेन नंबर 02365/02366 पटना-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 15 से 22 नवंबर तक पटना से हर गुरुवार और रविवार को रात साढ़े आठ बजे चलेगी और दूसरे दिन सुबह 7:25 बजे सेंट्रल और दोपहर 2:20 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार से ट्रेन हर शुक्रवार और सोमवार को शाम 6:35 बजे चलेगी। तड़के तीन बजें सेंट्रल और दोपहर पौने एक बजे पटना पहुंचेगी। एक कोच एसी-2, चार कोच एसी-3 और चार स्लीपर कोच होंगे।
विज्ञापन
डेमो पिक
- ट्रेन नंबर 02597/02598 गोरखपुर-मुंबई साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 20 अक्तूबर से 17 नवंबर तक गोरखपुर से हर शनिवार को सुबह 8:25 बजे चलेगी और दोपहर 3:05 बजे सेंट्रल पहुंचेगी और दूसरे दिन दोपहर सवा 12 बजे सीएसटीएम (मुंबई) पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन मुंबई सें 21 अक्तूबर से 18 नवंबर तक हर रविवार को दोपहर 2:20 बजे चलेगी और दूसरे दिन दोपहर 12 बजे सेंट्रल स्टेशन और शाम पौने सात बजे गोरखपुर पहुंचेगी। एक कोच एसी-2, एक कोच एसी-3 और 10 स्लीपर और छह जनरल कोच होंगे