फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dumper truck rammed into a motorcycle from behind leaving one person dead and another injured

कानपुर: डंपर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरा युवक घायल, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sun, 18 Oct 2026 10:53 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 18 Oct 2026 10:53 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर-सागर हाईवे पर अमौली गांव के पास पीछे से आ रहे एक डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Kanpur dumper truck rammed into a motorcycle from behind leaving one person dead and another injured
अस्पताल में जानकारी करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर के सजेती थाना क्षेत्र अंतर्गत कानपुर-सागर हाईवे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां अमौली गांव के पास शनिवार को डंपर की बाइक में पीछे से टक्कर लग गई, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से रेफर किया गया है।

विज्ञापन

बुढ़ानपुर निवासी विपिन सचान (33) पुत्र रामबाबू सचान अपने चचेरे भाई दिलीप सचान (40) के साथ बाइक पर कानपुर-सागर हाईवे स्थित अलियापुर टोल प्लाजा की ओर आ रहे थे। तभी अमौली गांव के पास घाटमपुर की ओर से आ रहे डंपर की बाइक में पीछे से टक्कर लग गई। टक्कर लगने दोनों बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Trending Videos





पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया
सूचना पाकर आई पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दिलीप को कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed