फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजस्थान-बिहार के बाद अब यूपी में जीका वायरस ने दी दस्तक, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया ये अलर्ट   

Wed, 17 Oct 2018 08:14 AM IST
राजस्थान-बिहार के बाद अब यूपी में जीका वायरस ने दी दस्तक, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया ये अलर्ट   
राजस्थान-बिहार के बाद अब यूपी में जीका वायरस ने दी दस्तक, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया ये अलर्ट    Updated Wed, 17 Oct 2018 08:14 AM IST
विज्ञापन
After the Rajasthan-Bihar zika virus gave knock in uttar pradesh
डेमो पिक
राजस्थान और बिहार में जीका वायरस के दस्तक देने के बाद यूपी के तमाम जिलों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वायरस से संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से डेंगू व चिकनगुनिया होता है। गर्भ ठहरने के दो तीन महीने में महिला इससे संक्रमित होती है तो उसके गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क का विकास प्रभावित होता है। इससे प्रभावित बच्चे का आकार छोटा और दिमाग अविकसित हो सकता है। यह शरीर के अंगों पर हमला करता है और लोग लकवे का शिकार हो सकते हैं। जीका वायरस वाला मच्छर सुबह शाम ज्यादा सक्रिय होता है। 


आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- जीका वायरस लगने के बाद लक्षण...
 
After the Rajasthan-Bihar zika virus gave knock in uttar pradesh
डेमो पिक
लक्षण
- ज्वाइंट पेन, आंखें लाल होना, उल्टी आना, बेचैनी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। मरीजों को बेड रेस्ट लेना चाहिए। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- जीका वायरस से बचाव...
 
After the Rajasthan-Bihar zika virus gave knock in uttar pradesh
डेमो पिक
बचाव 
- घर में मच्छर न पनपने दें, मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। जो महिलाएं लंबी यात्रा से लौटी हैं, खासतौर से उन जगहों से जहां वायरस फैला है, वो अगले आठ सप्ताह तक गर्भधारण करने से बचें। घर की खिड़कियों और दरवाजों पर जाली जरूर लगवाएं। जाली वाले दरवाजे हमेशा बंद रखें। अगर आपको डायबिटीज, हाइपरटेंशन, इम्यूनिटी डिसऑर्डर जैसी दिक्कतें हैं तो यात्रा करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। यात्रा से आने के दो सप्ताह के अंदर आपको हल्का बुखार होता है तो भी डॉक्टर से मिले। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- सैकड़ों लोग प्रतिदिन करते हैं राजस्थान व बिहार की यात्रा...
 
विज्ञापन
विज्ञापन
After the Rajasthan-Bihar zika virus gave knock in uttar pradesh
डेमो पिक
यूपी के फर्रुखाबाद जिले की बात करें तो यहां से प्रतिदिन सैकड़ों लोग राजस्थान व बिहार जाते हैं। इसका अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि अकेले फर्रुखाबाद से ही कई स्लीपर बसें हरदिन जयपुर रवाना होती हैं। इसके अलावा ट्रेन आदि से भी कई लोग जाते हैं। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- लखनऊ में ही हो सकती है जांच...
विज्ञापन
After the Rajasthan-Bihar zika virus gave knock in uttar pradesh
डेमो पिक
फर्रुखाबाद जिले में जीका वायरस की जांच करने की व्यवस्था किसी भी अस्पताल में नहीं है। इसकी जांच के लिए मरीज को लखनऊ मेडिकल कॉलेज जाना पड़ेगा। जहां मरीज का पांच एमएल खून लेकर उसका आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाएगा। फर्रुखाबाद के सीएमओ अरुण कुमार ने बताया कि जीका वायरस के संबंध में गाइडलाइन जारी कर दी गई है। अभी तक जिले में इसका कोई मामला सामने नहीं आया है। फिलहाल लोगों को मच्छरों से पूरी तरह बचाव करना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed