फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फतेहपुर अग्निकांडः 13 जानवरों को लील गई आग, 26 घरों को बनाया अपना शिकार, देखिए तस्वीरें

Mon, 06 May 2019 11:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 06 May 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
thirteen animal and sixteen house burnt into fire in fatehpur
फतेहपुर अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर जिले में ललौली और गाजीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक चिंगारी से 26 घर अग्निकांड की चपेट में आ गए। 13 मवेशियों की मौत हो गई। किसानों की कड़ी मशक्कत के बाद भी घर पहुंची फसल जलकर बर्बाद हो गई। अग्निकांड में गृहस्थी, नगदी, जेवरातों का भारी नुकसान हुआ है। 
thirteen animal and sixteen house burnt into fire in fatehpur
फतेहपुर अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
ललौली थाने सिंधाव गांव के अग्निकांड में कल्लू कुरील की एक भैंस, पड़वा, दो बकरी जलकर मर गईं। बाइक, गृहस्थी जलकर बर्बाद हो गई। हीरालाल रैदास के दो बैल, एक भैंस आग की शिकार हो गई। साइकिल, 15 क्विंटल गेंहू, गृहस्थी जलकर राख हो गई। रामजियावन की दस हजार नकदी, जेवरात, गेहूं, साइकिल जल गई। राजन शुक्ला का बीस क्विंटल गेहूं, भूसा, साइकिल, पांच हजार नगदी, गृहस्थी जली और गाय की जान चली गई।
thirteen animal and sixteen house burnt into fire in fatehpur
फतेहपुर अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
अनिल कुमार के घर में जेवर, कपड़े, गृहस्थी बर्बाद हुई। बुद्धराज की परचून की दुकान में आग लगी। उसका चालीस क्विंटल गेहूं, बीस हजार नकदी, दुकान का सामान, गृहस्थी जली और पांच बकरी जलकर मर गई। उत्तम की गृहस्थी, पांच क्विंटल गेहूं जला है। नटवर कुरील, ओमप्रकाश की छप्पर घर गृहस्थी का नुकसान हुआ। धर्मपाल की दो भैंस जलकर मर गईं और गृहस्थी का नुकसान हुआ। भूरा, अजय, रामगोपाल, झुरिया, रमाकांत, रघुराज, शिवशंकर की घर गृहस्थी जलकर राख में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
thirteen animal and sixteen house burnt into fire in fatehpur
फतेहपुर अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
विनोद की गृहस्थी, जेवरात, दस हजार नकदी भी जलकर राख हो गई। भैयालाल का भूसा, दस क्विंटल गेहूं, धनराज का छप्पर, साइकिल, दो तख्त जले। राजेंद्र कुरील और सोनू कुरील की गृहस्थी, जेवर, कपड़े जलकर बर्बाद हुए। गांव में तीन घंटे तक आग ने तांडव किया। सूचना के बाद दमकल नहीं पहुंची तो नलकूप चलाकर घरों में लगी आग पर किसानों ने काबू पाया।  


 
विज्ञापन
thirteen animal and sixteen house burnt into fire in fatehpur
फतेहपुर अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर थाने के बड़ागांव में घूर की चिंगारी से आग लगी। संतोष पाल का छप्पर और भैंस जलकर मर गई। अभिषेक प्रताप की भैंस भी आग से जलकर मरी। राजकरन की चार क्विंटल लाही, 22 क्विंटल गेहूं, गृहस्थी जली है। इसी तरह अजय पाल की गृहस्थी भी जलकर बर्बाद हुई। वहीं औरैया जिले के अछल्दा कस्बे में बिधूना मार्ग पर नहर कोठी के पास लगी आग ने तीन घंटे तक तबाही मचाई। इससे लोग दहशत में रहे। आग से 30 दुकानदार तबाह हो गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed