फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   These app will bring revolution in digital police

लोगों को नहीं लगाने होंगे थाने के चक्कर, डिजिटल पुलिस में क्रांति लाएगा ये एप, मिलेंगी 27 सुविधाएं

Mon, 12 Nov 2018 12:54 PM IST
मनीष निगम, अमर उजाला, कानपुर
मनीष निगम, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 12 Nov 2018 12:54 PM IST
सार

- शुक्रवार तक लांच होगा एप, प्राथमिकता पर कानपुर जोन
- यूपी पुलिस की तकनीकी सेवा ने तैयार किया यूपी कॉप सिटीजन एप

विज्ञापन
These app will bring revolution in digital police
डेमो पिक

विस्तार

एफआईआर कराने, खोने-पाने, गुमशुदा सूचना, जुलूस या अन्य कार्यक्रम की अनुमति और कई अन्य जरूरतों के लिए अब आम लोगों को थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह सुविधाएं लोगों की अंगुलियों (फिंगर टिप्स) पर मौजूद होंगी। डिजिटल पुलिसिंग की तरफ कदम बढ़ा रही पुलिस तकनीकी सेवा ने यूपी कॉप सिटीजन स्मार्ट फोन एप तैयार किया है, जिसमें पुलिस विभाग की 27 सुविधाओं को शामिल किया गया है। यूपी कॉप को शुक्रवार तक लांच किया जाएगा। पब्लिक यूटिलिटी से जुड़ी इन सुविधाओं को एक एप में समेटने के लिए एनसीआरबी (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो) ने यूपी पुलिस की सराहना की है।
विज्ञापन


एक क्लिक में समाधान  
एडीजी तकनीकी सेवाएं और एडीजी लखनऊ जोन आशुतोष पांडेय ने बताया कि यूपी कॉप सिटीजन एप में पब्लिक यूटिलिटी से जुड़ी सभी उन सुविधाओं को शामिल किया गया है, जिनके लिए लोगों को थाने जाना पड़ता है। इसमें उनका काफी समय बर्बाद होता है। इसी के मद्देनजर इस एप को तैयार किया गया है।
विज्ञापन


एडीजी के मुताबिक बेहद आसान इस एप में सभी 27 सुविधाओं के लिए एक विंडो दी गई है। इस पर एक क्लिक करके उसमें अपनी डिटेल भरने मात्र से उनकी समस्या प्रोसेस में आ जाएगी। इसके बाद निर्धारित समय में उसका समाधान हो जाएगा। शिकायतों के निस्तारण के लिए उसकी मानीटरिंग की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

These app will bring revolution in digital police
डेमो पिक
एप में यह सुविधाएं 
ई-एफआईआर, खोयी वस्तु का पंजीकरण, चरित्र प्रमाण पत्र, घरेलू सहायता सत्यापन, चोरी, बरामद वाहन, कर्मचारी का सत्यापन, किरायेदार का सत्यापन, जुलूस की अनुमति के लिए अनुरोध, धरना-प्रदर्शन, हड़ताल के पंजीकरण अनुरोध, कार्यक्रम का प्रतिदेवन, फिल्म शूटिंग की अनुमति, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीनियर सिटीजन, दिव्यांग, आपातकालीन हेल्पलाइन, अज्ञात शव, लापता व्यक्ति, साइबर जागरुकता, इनामी अपराधी, गिरफ्तार अभियुक्त का ब्यौरा।

एप में यह भी मिलेगा
एप के जरिए अपने थानों की जानकारी, दुर्घटना चेतावनी क्षेत्र, दर्ज एफआईआर की जांच की स्थिति के साथ ही साथ किसी भी पुलिस कर्मी द्वारा किए गए खराब व्यवहार की शिकायत भी कर सकेंगे। एप के माध्यम लोगों को साइबर क्राइम के तरीकों व खतरों से आगाह करने के साथ ही 24 घंटे में पकड़े गए अपराधियों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।


यूपी कॉप को शुक्रवार तक लांच किया जाएगा। इसके बाद इस एप को स्मार्ट फोन धारक गूगल प्ले स्टोर व आईफोन का इस्तेमाल करने वाले स्टोर से डाउन लोड कर सकेंगे। इसके बाद उन्हें पुलिस की पब्लिक यूटिलिटी सेवाएं महज एक क्लिक में मिल सकेंगी। कानपुर जोन में इस एप को जोरदारी से लांच किया जाएगा। इसका प्रचार-प्रसार भी कराया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस एप के बारे में जानकारी हो सके।
- आशुतोष पांडेय, एडीजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed