{"_id":"5f3f8b43b8f7f25ad9603601","slug":"the-medical-officer-who-killed-junior-doctor-yogita-his-father-was-honored-twice-by-the-president","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिस मेडिकल अफसर ने की जूनियर डॉक्टर योगिता की हत्या उसके पिता को राष्ट्रपति दो बार कर चुके सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस मेडिकल अफसर ने की जूनियर डॉक्टर योगिता की हत्या उसके पिता को राष्ट्रपति दो बार कर चुके सम्मानित
Fri, 21 Aug 2020 02:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
मेडिकल छात्रा डॉ. योगिता गौतम की हत्या के आरोपी मेडिकल अफसर डॉ. विवेक तिवारी के घर में बुधवार देर रात उरई पुलिस पहुंची। यहां मां से पूछताछ की और आरोपी की कार (महिंद्रा केयूवी) लेकर चली गई।
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं दहशत में आई मां और परिवार की अन्य महिलाएं रात में ही घर में ताला लगाकर अपने पुश्तैनी घर बांदा चली गईं। एन ब्लॉक किदवई नगर में रहने वाले डॉ. विवेक तिवारी की शादी नहीं हुई है। बड़ा भाई एमपी इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में इंजीनियर है।
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
पिता डिप्टी एसपी वीके तिवारी का एक साल पहले निधन हो चुका है। अकेली मां आशा तिवारी परिवार की कुछ महिलाओं के साथ यहां रहती हैं। पुश्तैनी घर बांदा भी जाती रहती हैं। लोगों ने बताया कि हत्या करने की खबर परिजनों को रात में ही मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आसपास के लोगों का कहना है वे लोग घटना से स्तब्ध हैं। बताया कि डॉ. विवेक अक्सर त्योहारों पर ही आता था। मोहल्ले के लोगों से बड़ी ही शालीनता से मिलता था। उसे देखकर कभी ऐसा नहीं लगा कि वह इतना बड़ा कदम उठा सकता है।
विज्ञापन
योगिता का हत्यारोपी विवेक तिवारी और योगिता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पिता को दो बार राष्ट्रपति कर चुके हैं सम्मानित
डॉ. विवेक तिवारी के पिता वीके तिवारी डिप्टी एसपी थे। उनके उत्कृष्ट कामों के लिए राष्ट्रपति उन्हें दो बार सम्मानित कर चुके थे। एक साल पहले झांसी से सीओ पद से रिटायर हुए थे। इसके दो महीने बाद ही उनकी मौत हो गई थी।
डॉ. विवेक तिवारी के पिता वीके तिवारी डिप्टी एसपी थे। उनके उत्कृष्ट कामों के लिए राष्ट्रपति उन्हें दो बार सम्मानित कर चुके थे। एक साल पहले झांसी से सीओ पद से रिटायर हुए थे। इसके दो महीने बाद ही उनकी मौत हो गई थी।