फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: नशे में धुत बिगड़ैलों का कारनाम…मासूम की मौत, हो सकता था और बड़ा हादसा, 15 मिनट पहले हुई थी स्कूल की छुट्टी

Tue, 19 Nov 2024 12:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 19 Nov 2024 12:25 PM IST
सार

Kanpur News: गुजैनी थानाक्षेत्र के तात्याटोपेनगर में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ब्रेजा कार ठाकुर विशंभर सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज के गेट से जा टकराई थी। कार की टक्कर से स्कूल का लोहे का भारी भरकम गेट पिलर सहित परिसर के अंदर खेल रहे मासूम आर्यन सचान (6) और पांच साल की खुशी के ऊपर जा गिरा।

विज्ञापन
The antics of drunken scoundrels a bigger accident could have happened school was over 15 minutes ago
kanpur road accident - फोटो : amar ujala

कानपुर में तेज रफ्तार ब्रेजा कार कॉलेज के जिस गेट से टकराई और गेट उखड़कर दो मासूम बच्चों पर जा गिरा। उसी गेट से हादसे से 15 मिनट पहले कई सारे छात्र अपनी-अपनी साइकिल लेकर घर गए थे। गनीमत रही की हादसा थोड़ी देर बाद हुआ,वरना और ज्यादा बच्चे कार की चपेट में आ सकते थे।



तात्याटोपे नगर निवासी रविन्द्र सिंह ने बताया कि जमीन के एक छोर पर उनके भाई देवेन्द्र सिंह ठा.विश्वंभर सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज और तुलसी मेमोरियल प्राइवेट और पूर्व माध्यमिक विद्यालय चलाते हैं। जबकि दूसरे दूसरे छोर पर उनका हाता है। इसी में खाली जमीन पर स्कूली छात्रों की साइकिलें भी खड़ी होती हैं।

The antics of drunken scoundrels a bigger accident could have happened school was over 15 minutes ago
kanpur road accident - फोटो : amar ujala

सोमवार दोपहर दो बजे कॉलेज की छुट्टी हुई तो बच्चे परिसर में खड़ी साइकिल निकालने लगे। सभी बच्चों के जाने के बाद आर्यन और खुशी स्कूल से आने के बाद खेलने निकल गए थे। करीब 15 मिनट बाद ही जोरदार धमाके की आवाज आई। पूछने पर पता चला कि तेज रफ्तार कार ने गेट में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कॉलेज के छज्जा में भी दरार आ गई।

The antics of drunken scoundrels a bigger accident could have happened school was over 15 minutes ago
kanpur road accident - फोटो : amar ujala

चालक हवा भरवाने निकला और पी ली शराब
जिस ब्रेजा कार से हादसा हुआ है वह तात्याटोपे नगर निवासी रेलवे कर्मचारी नीलेश कुमार त्रिपाठी की है। इसे गुजैनी गांव निवासी शानू चलाता है। पुलिस के मुताबिक सोमवार को कार मालिक को बाहर जाना था। इस पर शानू से टायरों में हवा भरवाकर लाने को कहा गया था। हालांकि शानू अपने साथियों संग शराब पीने लगा। नशे में हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
The antics of drunken scoundrels a bigger accident could have happened school was over 15 minutes ago
kanpur road accident - फोटो : amar ujala

बूढ़ी नानी बोली बुझ गया बेटी के घर का इकलौता चिराग
हादसे के वक्त दोनों बच्चों के माता पिता घर पर नहीं थे। बच्चों की देखभाल उनकी बूढ़ी नानी ही कर रहीं थीं। खुशी की नानी गीता देवी ने बताया कि एलकेजी में पढ़ती है, जबकि आर्यन यूकेजी का छात्र था। दोनों बच्चे साथ खेलते थे। वहीं आर्यन की नानी जनक दुलारी ने बताया कि थोड़ी देर पहले स्कूल से आने के बाद वह खाना मांगने लहा। जब तक वह खाना देती वह खेलने निकल गया। बुलाकर खाना खिलाया इसके बाद फिर खुशी के साथ खेलने लगा। छाती पीटकर रोते हुए बोली, बेटी को कैसे बताउंगी कि उसके घर का इकलौता चिराग बुझ गया है।

विज्ञापन
The antics of drunken scoundrels a bigger accident could have happened school was over 15 minutes ago
kanpur road accident - फोटो : amar ujala

तेज रफ्तार कार से टकराकर टूटा था स्कूल का गेट
गुजैनी थानाक्षेत्र के तात्याटोपेनगर में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ब्रेजा कार ठाकुर विशंभर सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज के गेट से जा टकराई। कार की टक्कर से स्कूल का लोहे का भारी भरकम गेट पिलर सहित परिसर के अंदर खेल रहे मासूम आर्यन सचान (6) और पांच साल की खुशी के ऊपर जा गिरा। दबने की वजह से आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खुशी को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed