फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इटावा हत्याकांड में नया मोड़: पत्नी और तीन बच्चों के कत्ल में अकेले नहीं था सराफ!... फोन की CDR से बड़ा खुलासा

Sun, 17 Nov 2024 08:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 Nov 2024 08:32 AM IST
सार

इटावा हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। पत्नी और तीन बच्चों की हत्या में सराफ अकेले नहीं था। हत्याकांड में कोई और भी शामिल था। आरोपी के मोबाइल की सीडीआर से अज्ञात व्यक्ति का नंबर मिला है। 

विज्ञापन
Etawah Murder Case Saraf was not alone in murder of his wife and three children someone else was also involved
Etawah Murder Case - फोटो : अमर उजाला
इटावा शहर के मोहल्ला लालपुरा में पत्नी और तीन बच्चों की हत्या में जेल गए आरोपी मुकेश की कहानी में अब एक बाद एक झूठ पकड़े जा रहे हैं। पुलिस को पड़ताल में पता चला है कि सोमवार सुबह हत्या के समय मुकेश के साथ उसके कमरे में कोई और व्यक्ति भी था। माना जा रहा है कि इस हत्याकांड में वह भी शामिल है। आरोपी के मोबाइल की सीडीआर निकालने पर इसका खुलासा हुआ है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी हो सकती है।
Etawah Murder Case Saraf was not alone in murder of his wife and three children someone else was also involved
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
स्टेट्स पर लिखा था- ये सब खत्म
कोतवाली इलाके के लालपुरा निवासी सराफा कारोबारी मुकेश वर्मा ने 11 नवंबर को पत्नी रेखा वर्मा, बेटी भव्या, काव्या और बेटे अभीष्ट को नींद गोलियां खिलाकर पहले अधमरा किया था। इसके बाद लगभग चार से पांच बजे के बीच गला घोंटकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मुकेश नौ बजे के बाद घर से निकल गया था और दिनभर शहर में घूमने के बाद लगभग 08:20 पर पत्नी के फोन पर स्टेट्स पर लिखकर ये सब खत्म... अपडेट कर दिया था। 
Etawah Murder Case Saraf was not alone in murder of his wife and three children someone else was also involved
मुकेश वर्मा और रेखा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सुसाइड नोट सीओ के व्हाट्सएप पर भेजा
इसके बाद यह संदेश और एक सुसाइड नोट लिखकर सीओ सिटी को व्हाट्सएप पर भेजकर मुकेश रेलवे स्टेशन चला गया था। यहां मरुधर एक्सप्रेस के इंजन के नीचे लेटकर जान देने का ढोंग किया था। इस दौरान जीआरपी और आरपीएफ ने आत्महत्या के प्रयास में उसे पकड़ लिया था। करीब 15 से 16 घंटे शव पड़े होने के बाद आरोपी ने पुलिस को शव घर में पड़े होने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Etawah Murder Case Saraf was not alone in murder of his wife and three children someone else was also involved
Etawah murder case - फोटो : अमर उजाला
ट्रायल बैरक में रखा गया है मुकेश
सैफई क्षेत्र के महोला गांव में बने केंद्रीय कारागार की 100 ट्रायल बैरक में आरोपी मुकेश को रखा गया है। जेल में आने में नए बंदियों को इसी बैरक में रखकर लगभग 10 दिन तक पूरी निगरानी में रखा जाता है। इस बीच उसकी बीमारी, उसके व्यवहार संबंधी जांचों आदि को परखा जाता है। इसके आधार पर ही सामान्य बैरक में रखा जाता है। बाद ही जेल सूत्रों के अनुसार, आरोपी इस निगरानी के बीच बहुत ही शातिर अपराधी के रूप में प्रतीत हो रहा है। वह सिर्फ डिप्रेशन में होने का ढोंग कर रहा है। 
विज्ञापन
Etawah Murder Case Saraf was not alone in murder of his wife and three children someone else was also involved
Etawah Mass Murder - फोटो : amar ujala
अज्ञात नंबर से लगातार रविवार से सोमवार तक हुई थी बात
जांच में यह भी पता चला है कि एक अज्ञात नंबर से आरोपी की लगातार रविवार से लेकर सोमवार तक हुई थी। सबसे ज्यादा बात होने पर पुलिस ने उस नंबर के बारे में जानकारी की तो वह आरोपी किसी भी परिवार के सदस्य का नंबर नहीं निकला। जब उस नंबर की लोकेशन सोमवार सुबह चार बजे से नौ बजे तक की निकलवाई गई तो वह लोकेशन मुकेश पास उसी कमरे में मिली, जिसमें हत्या हुई है। अब पुलिस उक्त व्यक्ति के बारे में पता करने में जुटी हुई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed