फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुरका पहन बम धमाका कर देता था आतंकी जलीस, बताया पाकिस्तान जाकर सीखा था मौत देने का तरीका

Mon, 20 Jan 2020 08:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 20 Jan 2020 08:39 AM IST
विज्ञापन
terrorist jalish used burqa for many bomb blast's
डॉ. बम से हुई पूछताछ - फोटो : अमर उजाला
देश में फैले हर आतंकी नेटवर्क से जुड़े जलीस अंसारी उर्फ डॉ. बम ने ही देश में दहशत फैलाने के मकसद से बम विस्फोटों की शुरुआत की थी। सुरक्षा एजेंसियों ने भी इस बात की पुष्टि की है। साल 1988 में उसने पहली बार मुंबई में ट्रायल ब्लास्ट किया था, जिसमें उसका हाथ जल गया था।

 
terrorist jalish used burqa for many bomb blast's
डॉ. बम ने पूछताछ में उगले कई राज - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद साल 1994 तक वह देश में लगातार बम विस्फोटों को अंजाम देता रहा। आतंकी गतिविधियों में शामिल होने से पहले वह मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान और दाउद इब्राहिम से भी जुड़ा रहा। कई वारदातें उसने बुरका पहनकर कीं। साल 1990 के पहले जलीस मुंबई अंडरवर्ल्ड के अलग-अलग गुटों को आपस में लड़ाता रहता था। बाद में वारदातों को अंजाम देने के लिए उसने मुंबई अंडरवर्ल्ड का भी इस्तेमाल किया। 


 
terrorist jalish used burqa for many bomb blast's
पाकिस्तान जाकर बम बनाने की आधुनिक विधियां सीखीं - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में जलीस ने एटीएस को बताया है कि 90 के दशक में आतंकवाद में कदम रखा। इस सिलसिले में पहली मुलाकात हैदराबाद के आजम गौरी से हुई, जो कुछ साल पहले एनकाउंटर में मार दिया गया। आजम ने उसे पिलखुआ के अब्दुल करीम टुंडा से मिलवाया। टुंडा बड़े बम बनाने का मास्टर था। जलीस ने यह भी बताया है कि इसके बाद वह पाकिस्तान भाग गया और वहां बम बनाने की आधुनिक विधियां सीखीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
terrorist jalish used burqa for many bomb blast's
सिखों को भड़काने के लिए गुरुद्वारों में रखे थे बम - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में जलीस ने बताया है कि  1989 में मुंबई के सिखों ने शिवसेना का विरोध शुरू कर दिया था। आए दिन बवाल हो रहे थे। मौके का फायदा उठाकर सिखों को पूरी तरह से शिवसेना के विरोध में खड़ा करने की साजिश रची और गुरुद्वारों में बम रख दिए। बम रखने की सूचना भी पुलिस तक पहुंचवाई और इसे शिवसेना का कारनामा बताकर बवाल भड़का दिया था। 

 
विज्ञापन
terrorist jalish used burqa for many bomb blast's
डॉ. बम ने बताया दस वारदातों में बुरका पहना  - फोटो : अमर उजाला
एटीएस को जलीस ने यह भी बताया है कि 1992 में मुंबई के एक इलाके में उसने बुरका पहनकर पुलिस की जीप में बम रखा था। इस ब्लास्ट में पांच पुलिसवाले घायल हुए थे। उसके बाद यह तरीका उसने कई वारदातों में अपनाया। 1994 में दिल्ली से गिरफ्तार होने से पहले जितने विस्फोट किए, उनमें से दस वारदातों में बुरका पहना था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed