{"_id":"5e2ad29a8ebc3e4b1038473e","slug":"terrorist-jalees-ansari-partner-qyum-is-trying-to-escape-abroad-alert-on-airport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विदेश भागने की फिराक में आतंकी डॉ. बम का साथी कयूम, एसटीएफ व एटीएस को मिले इनपुट, एयरपोर्ट पर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भागने की फिराक में आतंकी डॉ. बम का साथी कयूम, एसटीएफ व एटीएस को मिले इनपुट, एयरपोर्ट पर अलर्ट
Fri, 24 Jan 2020 04:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 24 Jan 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की कैद में आतंकी जलीस अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
आतंकी जलीस अंसारी उर्फ डॉ. बम का फरार साथी कयूम विदेश भागने की फिराक में है। एसटीएफ और एटीएस को इसके इनपुट मिले हैं। इसलिए लखनऊ, दिल्ली समेत अन्य एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं एसटीएफ ने कयूम के कई करीबियों से भी गुरुवार को पूछताछ की।
सिपाही ने नमाज अदा करने के बाद दबोचा था
- फोटो : अमर उजाला
सर्विलांस की कई टीमें कयूम की तलाश में लगी है। नेपाल सीमा पर विशेष सक्रियता बढ़ाई गई है। 1993 सीरियल ब्लास्ट का आतंकी जलीस अंसारी को एसटीएफ ने 17 जनवरी को फेथफुलगंज से दबोचा था। तब से एसटीएफ के साथ एसटीएफ कयूम की तलाश में लगी हैं। हालांकि शुरू में एसटीएफ का कहना था कि कयूम कानपुर में ही है। मगर अब जो इनपुट मिला है, उसमें आशंका जताई गई है कि वह विदेश जाने की जुगत में लगा है।
लखनऊ एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
संदिग्ध तीन नंबर मिले, लोगों की तलाश
जलीस के मोबाइल नंबर की सीडीआर से एसटीएफ को जितने भी नंबर मिले हैं, उस बारे में जानकारी जुटा रही है। वहीं इसमें तीन ऐसे नंबर मिले हैं। ये नंबर उसी दिन से बंद हैं। इन तीनों नंबरों पर जलीस की लगाता बातचीत हो रही है। एसटीएफ इन नंबरों का इस्तेमाल करने वालों तक पहुंचने की जुगत में लगी है।

चकेरी एयरपोर्ट कानपुर
- फोटो : अमर उजाला
जल्द बड़ी गिरफ्तारियां संभव
एसटीएफ व एटीएस की कई टीमें मामले में लगी है। जलीस व कयूम से संपर्क रखने वालों तक वह पहुंच रही हैं। कई शहरों में भी टीमें गई हैं। जल्द कई बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। जलीस की गिरफ्तारी के के बाद से कई जांच एजेसिंया उसका नेटवर्क खंगालने में लगी हैं।

कानपुर में दहशत फैलाने की थी साजिश
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर से गिरफ्तार किया गया आतंकी जलीस अंसारी उर्फ डॉक्टर बम लखनऊ जेल में बंद खूंखार आतंकियों से मिलने की फिराक में था। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 हटने के बाद 24 आतंकी जम्मू से लखनऊ जेल शिफ्ट किए गए थे। डॉ. बम इन सभी आतंकियों से मिलकर कश्मीर के बारे में जानकारी कर बड़ी आतंकी साजिश रचने वाला था। यह खुलासा उसने सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में किया है। वह तैयारी कर रहा था कि कश्मीर में कई बम विस्फोट कराएगा।