फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश के कैलेंडर में मोदी सरकार के सिर्फ 600 दिन बचे, बोले- रोजाना काट देता हूं एक दिन

Fri, 24 Jan 2020 12:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 24 Jan 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
Only 600 days of Modi government left in Akhilesh Yadav's calendar
सभा को संबोधित करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के नवाबगंज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रतिमा अनावरण कार्यक्र म में कहा कि उनके कैलेंडर में अब सरकार के सिर्फ 600 दिन बचे हैं। वह रोजाना एक दिन काट देते हैं। उन्होंने मौजूद जनता से कहा कि सपा सरकार बनाएं, वह जातिगत जनगणना कराएंगे।


 
Only 600 days of Modi government left in Akhilesh Yadav's calendar
जनसभा में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में भाजपा की सरकार के भले ही ढाई वर्ष बचे हो, मगर अखिलेश यादव इन दिनों को गिन-गिन कर काट रहे हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि एक कैलेंडर बना लिया है, उस कैलेंडर से रोजाना एक तारीख काट देते हैं। उनके भाषण में कांग्रेस और बीएसपी के साथ किए गए गठबंधन का दर्द भी झलका। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बसपा के साथ रहकर देख लिया है, हर जगह धोखा मिला।

 
Only 600 days of Modi government left in Akhilesh Yadav's calendar
जनसभा स्थल से कुछ दूर पहले फंसी अखिलेश यादव की कार - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र दिया। कहा कि बीएसपी के लोगों के साथ बैठें। वह लोहिया के सिद्धांतों पर चलने को तैयार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि वोटिंग मशीन की लंबी लड़ाई है। मैं चाहता हूं कि बैलेट का वोट पड़े। मगर कोई साथ देने वाला नहीं है। उन्होंने जनता से सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अंग्रेज तो चले गए, मगर उनके सिद्धांत आज भी कायम हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Only 600 days of Modi government left in Akhilesh Yadav's calendar
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि वह सत्ता में आते हैं तो समाजवादी पेंशन देने का काम करेंगे। यही नहीं किसानों को अगर उन्होंने 2000 रुपये की किस्त दी है, तो वह 3000 रुपये देेंगे। कार्यक्रम में स्नातक एमएलसी असीम यादव, तहसीन सिद्दीकी, ताहिर हुसैन सिद्दीकी, अरशद जमाल, मनदीप यादव, रंजीत चक, जितेंद्र यादव, विजय यादव, जितेंद्र यादव, सत्येंद्र यादव, राजन यादव एवं शहीद राकेश चंद्र की पत्नी मिथलेश कुमारी आदि मौजूद थे।

 
विज्ञापन
Only 600 days of Modi government left in Akhilesh Yadav's calendar
भाजपा सरकार पर हमला बोलते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश की सुरक्षा को लेकर प्रशासन रहा बेपरवाह
जेड प्लस श्रेणी सुरक्षा प्राप्त पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का काफिला जिस समय कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा। वहां तीन मीटर चौड़ी सड़क के दोनों तरफ सैकड़ों दोपहिया-चौपहिया वाहन खड़े थे। यही नहीं उन वाहनों पर तमाम लोग भी बैठे थे। प्रशासन की लापरवाही उस समय और ज्यादा नजर आई। जब कार्यक्रम स्थल से 50 मीटर पहले ही रोड पर भारी भीड़ के समय जाम लग गया। अखिलेश यादव की कार भी रुक गई। इससे प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में गाड़ी को आगे बढ़ाया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed