{"_id":"61cadf083f7d830d976e829b","slug":"tax-raid-undeclared-stock-found-at-perfume-dealer-in-kannauj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tax Raid: कन्नौज में इत्र कारोबारी के यहां मिला अघोषित स्टॉक का जखीरा, 45 प्रकार की सुगंध और कच्चा माल देख चकरा गए अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tax Raid: कन्नौज में इत्र कारोबारी के यहां मिला अघोषित स्टॉक का जखीरा, 45 प्रकार की सुगंध और कच्चा माल देख चकरा गए अफसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 28 Dec 2021 03:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
piyush jain
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पीयूष जैन के यहां इत्र और कंपाउंड से जुड़ा 45 तरह का कच्चा माल मिला है। इसकी सूची तैयार करने में ही अफसरों को पसीना छूट गया। स्टॉक इतना है कि अभी तक पूरी तरह से आंकलन नहीं हो पाया है। इत्र का सुगंध के साथ ही पान मसाला, सौंदर्य प्रसाधन, मेडिकल, मिठाई और खाद्य पदार्थों में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है।
जांच अफसरों ने बताया कि कारोबारी के परिसरों से अलग-अलग जगहों पर तमाम तरह का कच्चा माल मिला है। तैयार माल की कीमत एक लाख से लेकर पांच लाख रुपये तक होती है। बड़े-बड़े ब्रांड अपना लेबल लगाकर इन्हें मनचाहे दाम पर बेचते हैं। इनमें इस्तेमाल में होने वाले उत्पादों का जीएसटी भी अलग-अलग है। इसी के चलते स्टॉक की गणना में समय लग रहा है।
फर्जी बिलिंग के जरिये पीयूष से खरीदा माल
पान मसाला कारोबार में सबसे ज्यादा टैक्स चोरी होती है। इसी कारोबार में सबसे ज्यादा कैश फ्लो भी होता है। हर दिन करोड़ों के माल की बिक्री होती है। सूत्रों के अनुसार, पान मसाला, ट्रांसपोर्टर और इत्र कारोबारियों के बीच सांठगांठ के चलते मामला खुल नहीं पाता।
2 of 5
piyush jain income tax raid
- फोटो : अमर उजाला
ट्रांसपोर्ट नगर में तमाम गोदाम ऐसे हैं, जहां हर दिन करोड़ों की सुपाड़ी, पान मसाला आता है, लेकिन अफसरों से सेटिंग के चलते यह खेल चलता रहता है। इस मामले में पान मसाले की फर्जी बिलिंग का मामला पकड़ में आया था। इसके बाद सारा मामला खुलता चला गया।
3 of 5
Tax Raid
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों ने बताया कि शिखर पान मसाला ने कुछ समय पहले फर्जी बिलिंग के जरिये पीयूष की कंपनी से माल खरीदा था। इसके अलावा गुजरात में चार ट्रक पकड़े गए थे। इसमें नकली ई-वे बिल, इनवॉइस के साथ पान मसाला और कैश भेजा गया था। इसकी जांच डीजीजीआई अहमदाबाद ने शुरू की। लंबे समय तक रेकी के बाद टीम ने तीनों लोगों के यहां एक साथ छापा मारकर बड़ी कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Tax raid: पीयूष जैन
- फोटो : amar ujala
सालाना 15 लाख की कमाई पर आयकर रिटर्न
पीयूष जैन के पास करोड़ों रुपये की नकदी और बेहिसाब संपत्तियां हैं, लेकिन उसके सालाना आयकर रिटर्न में 15 लाख रुपये की कमाई दिखाई जाती थी। इसके अलावा पिता की कमाई 18 लाख और पत्नी की कमाई आठ लाख रुपये सालाना बताई गई। इसकी कंपनी ओडोकेम का सालाना टर्न ओवर महज सात करोड़ है।
विज्ञापन
5 of 5
Tax Raid: कानपुर कोर्ट में पेशी के लिए जाता पीयूष
- फोटो : amar ujala
हालांकि, अभी आयकर विभाग ने जांच नहीं शुरू की है, लेकिन बीते 10 सालों के आयकर और जीएसटी के रिटर्नों का मिलान किया गया है। यह मिलान छापे से पहले किया गया था। इसी को आधार बनाते हुए सुबूत जुटाकर डीजीजीआई की टीम ने एक साथ कार्रवाई की। सूत्रों ने बताया कि अफसरों को बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी की उम्मीद थी, लेकिन यहां कुबेर का खजाना मिल गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।