फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धनुष तोप का लोहा दुनिया मानेगी, पहाड़ और रेगिस्तान में भी दुश्मनों को ध्वस्त करने में है सक्षम

Thu, 27 Jun 2019 10:04 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 27 Jun 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
Swadeshi  Dhanush Cannon will soon come in the international market
धनुष तोप जल्द ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में आएगी - फोटो : अमर उजाला

बर्फीले पहाड़ों और रेगिस्तान में 38 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम धनुष तोप जल्द ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में आएगी। आयुध निर्माणी बोर्ड ने इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। दक्षिण कोरिया की के-9, स्वीडन की बोफोर्स और फ्रांस की निर्मित नेक्सटर तोप से धनुष सटीकता और निरंतरता में बहुत बेहतर है।



सेना की ओर से बृहद स्तर पर उत्पादन आर्डर (बीपीसी) मिलने के बाद पहली बार बनाई गई धनुष तोप की दो बैरल बुधवार को गन कैरिज फैक्ट्री (जीसीएफ) जबलपुर रवाना की गई। वहां पर कैरिज पर चढ़ाकर इसे सेना को सुपुर्द किया जाएगा।

Swadeshi  Dhanush Cannon will soon come in the international market
धनुष तोप जल्द ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में आएगी - फोटो : अमर उजाला

कानपुर निर्माणी में आयोजित पत्रकार वार्ता में महाप्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि दोनों बैरलों को डायरेक्टर जनरल क्वालिटी एश्योरेंस (डीजीक्यूए) से 29 मई को अप्रूवल मिला था। उन्होंने बताया कि इस साल न्यूनतम 18 बैरल बनाकर सेना को देने का लक्ष्य है। 2022-23 तक सेना को 114 धनुष तोप सौंपी जानी है, 300 और तोपों के आर्डर के लिए आयुध निर्माणी बोर्ड ने प्रयास शुरू कर दिये हैं।

Swadeshi  Dhanush Cannon will soon come in the international market
धनुष तोप जल्द ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में आएगी - फोटो : अमर उजाला

बताया कि धनुष तोप स्वीडिश तोप बोफोर्स का स्वदेशी उन्नत संस्करण है। इसमें लगे 100 फीसदी कलपुर्जे स्वदेशी हैं। सेना की ओर से हर मौसम के अनुसार इसके सभी परीक्षण किए जा चुके हैं। जिसमें यह तोप खरी उतर चुकी है। सेना के हर मानक को पूरा करने वाली धनुष तोप को जल्द ही सेना में शामिल कर लिया जाएगा।

यह तोप देश की सरहद वाले क्षेत्रों में इस्तेमाल में लाई जाएंगी। इससे पहले गन बैरल सेक्शन में नारियल फोड़कर और मंत्रोच्चार के बाद इसे रवाना किया गया। इस मौके पर अपर महाप्रबंधक पीएस बंदोपाध्याय, राजीव जैन, एहतशाम अख्तर, तरून खट्टर, राहुल यादव के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Swadeshi  Dhanush Cannon will soon come in the international market
धनुष तोप जल्द ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में आएगी - फोटो : अमर उजाला
धनुष एक नजर
- बैरल का वजन 2692 किलो
- बैरल की  लंबाई आठ मीटर
- रेंज 38  किलोमीटर
- दो फायर प्रति मिनट में
- लगातार दो घंटे तक फायर करने में सक्षम
- फिट होने वाले गोले का वजन 46.5 किलो
विज्ञापन
Swadeshi  Dhanush Cannon will soon come in the international market
धनुष तोप जल्द ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में आएगी - फोटो : अमर उजाला
इन खासयितों से लैस है धनुष
नेवीगेशन आधारित साइटिंग सिस्टम, ऑटो लेइंग सुविधा, ऑनबोर्ड बैलिस्टिक गणना और दिन-रात में सीधी फायरिंग की सुविधा, बॉल बैग और बाई माड्यूलर सिस्टम दोनों का इस गन में प्रयोग किया गया है। जिससे इसकी रेंज बढ़ गई है। सेल्फ प्रोपल्शन टीम इसे आसानी से शिफ्ट भी कर सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed