फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPS सुरेंद्र सुसाइड केसः 'ससुर के आरोप और दावे', ई-मेल में 'बर्तन से लेकर बाथरूम तक' बहुत कुछ

Tue, 25 Sep 2018 07:54 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 25 Sep 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
Surendra Kumar Das suicide case
IPS सुरेंद्र सुसाइड केसः - फोटो : अमर उजाला
कानपुर: आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास के जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में अब ससुर डॉ. रावेंद्र सिंह और सास डॉ. रीता सिंह ने उनके परिजनों को ही मौत का जिम्मेदार ठहराया है। सोमवार को मीडिया के सामने आए सास और ससुर ने आरोप लगाया कि आईपीएस के बड़े भाई नरेंद्र कुमार दास, भाभी नेहा, मां इंदु और बहन सावित्री उन्हें प्रताड़ित करती थीं। भाई पैसों की मांग करता था। साथ ही परिवार वाले पत्नी डॉ. रवीना से अलग होने का दबाव बनाते थे। इससे वे परेशान रहते थे।



 
Surendra Kumar Das suicide case
IPS सुरेंद्र सुसाइड केस - फोटो : अमर उजाला
इसी के चलते परिजनों से यहां तक कह दिया था कि ऐसे ही परेशान किया जाएगा तो खुद मर जाएंगे या किसी को मार देंगे। दोनों ने आईपीएस और परिजनों के बीच हुई बातचीत के चार ऑडियो भी मीडिया के सामने पेश किए। बता दें आईपीएस की मौत के बाद भाई नरेंद्र ने उनकी पत्नी डॉ. रवीना सिंह को जिम्मेदार बताते हुए एसएसपी से लेकर डीजीपी तक को अर्जी देकर जांच की गुजारिश की थी। प्रेस क्लब में डॉ. रावेंद्र ने कहा कि किसी के भाई व बेटे की मौत हुई है तो मैंने भी अपना दामाद खोया है। मेरी बेटी का सब कुछ खत्म हो गया है। उसका जीवन बर्बाद हो गया है। अब तक वे लोग इसलिए शांत थे कि आईपीएस की मौत से परिवार गुस्से में है, इसलिए उल्टा सीधा बोल रहे हैं। लेकिन अब नरेंद्र उनकी बेटी पर झूठे आरोप लगाकर उसे बदनाम कर रहे हैं। इसलिए उन्हें भी चुप्पी तोड़नी पड़ी। 

 
Surendra Kumar Das suicide case
IPS सुरेंद्र सुसाइड केस - फोटो : अमर उजाला
‘सुरेंद्र का सारा पैसा ले लेते थे परिजन, बेटी के एटीएम से की शादी की खरीदारी’ 
डॉ. रावेंद्र सिंह ने कहा कि आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास की दो जगह शादी तय हुई थी, लेकिन परिजनों की वजह से टूट गई थी। मुजफ्फरनगर की एक युवती से तो मंगनी होने के बाद शादी टूट गई थी। तब आईपीएस के परिजनों ने युवती के घरवालों से कीमती गिफ्ट और सामान ले लिया था, जिसे वापस भी नहीं किया था। डॉ. रावेंद्र का कहना है कि ये बातें खुद दामाद ने उन्हें बताई थीं। आईपीएस में चयन होने से पहले सुरेंद्र कुमार कोल इंडिया में नौकरी करते थे। तब परिजन उनके वेतन का बड़ा हिस्सा खुद ले लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Surendra Kumar Das suicide case
IPS सुरेंद्र सुसाइड केस
डॉ. रावेंद्र सिंह ने कहा किसुरेंद्र के वेतन से ही नरेंद्र ने बिल्डिंग मैटेरियल और फिर लोहे की ग्रिल और गेट का काम शुरू किया था। घर भी बनवाया। इसके बाद परिजनों ने आईपीएस की शादी में सहयोग भी नहीं किया था। आईपीएस और उनके परिजनों ने उनकी बेटी के एटीएम से शादी के सामान की खरीदारी की थी। डॉ. रावेंद्र ने कहा कि सुरेंद्र और डॉ. रवीना हनीमून पर सिक्किम गए थे। तब नरेंद्र की पत्नी नेहा ने फोन करके सुरेंद्र कुमार से रुपये मांगे थे। इससे सुरेंद्र मानसिक रूप से काफी परेशान हो गए थे। पत्नी के नॉनवेज खाने की वजह से आए दिन होने वाले झगड़े की बात पर भी डॉ. रावेंद्र ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि शादी के बाद सुरेंद्र कुमार ने नॉनवेज खाना शुरू कर दिया था। 



 
विज्ञापन
Surendra Kumar Das suicide case
IPS सुरेंद्र सुसाइड केस - फोटो : अमर उजाला
डॉ. रावेंद्र ने आईपीएस का एक ई-मेल भी मीडिया को दिखाया। इसे करीब एक साल पहले सुरेंद्र ने डॉ. रवीना को भेजा था। डॉ. रावेंद्र का दावा है कि इस ई-मेल में आईपीएस ने परिजनों की प्रताड़ना का जिक्र किया है। यह मेल देखने के बाद डॉ. रवीना पति के पास गई थी और उन्हें समझाकर आई थी। डॉ. रावेंद्र ने आरोप लगाया कि बड़े भाई नरेंद्र ने शादी मेें दिए गए चांदी के बर्तन और अन्य सामान भी हड़प कर गए। अन्य सामान भी परिजनों ने बड़ी मुश्किल से लौटाया था। नरेंद्र आईपीएस पर एकता नगर लखनऊ वाला प्लॉट भी बेचने का दबाव बना रहे थे। यह प्लाट आईपीएस ने खुद खरीदा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शादी के बाद 10 अप्रैल 2017 को बेटी रवीना ससुराल में नहा रही थी। तब नरेंद्र और उनकी पत्नी नेहा ने रवीना को बेइज्जत करने की नीयत से बाथरूम का दरवाजा खोल दिया था। इसे लेकर दोनों भाइयों में विवाद भी हुआ था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed