फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर: इतवार के बाजार से 'धन वर्षा', फुटकर बाजारों में हुई 100 करोड़ की खरीदारी

Sun, 13 Sep 2020 11:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 13 Sep 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Sunday markets in kanpur news: 100 million purchases in retail markets
कानपुर मार्केट - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कोरोना संक्रमण की वजह से बीते छह महीने से बंद चल रहे रविवार के बाजार खुले तो दुकानदारों और व्यापारियों को राहत मिली। शहर में गुमटी नंबर पांच, गोविंदनगर, किदवई नगर, स्वरूप नगर, आर्यनगर, लाल बंगला, कल्याणपुर, सीसामऊ, पी रोड बाजारों में जमकर खरीदारी हुई।
Sunday markets in kanpur news: 100 million purchases in retail markets
कानपुर मार्केट - फोटो : अमर उजाला
सभी फुटकर बाजारों में दिनभर में 100 करोड़ के आसपास का व्यापार हुआ। व्यापारियों का कहना है कि यह बंदी खुलने का पहला दिन है। धीरे-धीरे इसमें और सुधार होगा।

 
Sunday markets in kanpur news: 100 million purchases in retail markets
कानपुर मार्केट - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त जिला संयोजक मनोज बंका का कहना है कि बंदी के खुलने से सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि बाजार में मांग बढ़ेगी और उत्पादन अपनी रफ्तार में आएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sunday markets in kanpur news: 100 million purchases in retail markets
कानपुर मार्केट - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही शहर के सभी बाजार अपने पुराने ढर्रे पर लौटेंगे। मसलन सोमवार को गुमटी बाजार में साप्ताहिक बंदी होगी तो मंगलवार को गोविंद नगर, किदवई नगर, बर्रा, कर्रही और बारादेवी में। अब लॉकडाउन से पहले जो बाजार जिस दिन बंद होते थे, उसी दिन बंदी फिर से लागू हो गई है।

 
विज्ञापन
Sunday markets in kanpur news: 100 million purchases in retail markets
कानपुर मार्केट - फोटो : अमर उजाला
बाजारों के अलावा होटल और रेस्टोरेंट भी रविवार को खुले। हालांकि रेस्टोरेंट संचालकों ने मांग की कि इन्हें रात 11 बजे तक खोलने की अनुमति मिले क्योंकि खाने-पीने का कारोबार रात नौ बजे से ही शुरू होता है तब तक बंद करने की नौबत आ जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed